गुरुग्राम

Gurugram: भारी बारिश से गुरुग्राम की सड़कें जाम, घरों और अंडरपास में जलभराव; पानी में डूबे वाहन

गुरुग्राम में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों के घरों से लकर सड़कों तक में पानी भर आया है। सड़कों पर हुए जलभराव से वाहन जाम में फंसे हुए हैं-

Image

गुरुग्राम में बारिश से सड़कें जाम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gurugram: गुरुग्राम में हो रही भारी बारिश से जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। यहां भारी बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। शहर की सड़कें, एक्सप्रेस-वे, हाइवे बस स्टैंड सब पानी से लबालब भर गए हैं। सभी जगहों पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। राजीव चौक के पास भी जलभराव की स्थिति हो गई। पानी भरने से लंबा जाम लग गया है। हालात ऐसे हैं कि जलभराव के कारण एम्बुलेंस भी जाम में फंसी गई।

जलभराव से परेशान लोग

जलभराव के कारण लोगों को भयंकर जाम से जूझना पड़ा। पानी भरने से लगा लंबा जाम, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। फिलहाल, बारिश बंद है, लेकिन जल भराव यहां के लोगों के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गया है।

पूरे शहर में लबालब भरा पानी

शहर का हाल ऐसा हो गया है कि गुरूग्राम के देवीलाल स्टेडियम के सामने पानी भर आया है। जिससे लोगों को कई तरह की समस्याओं को झेलना पड़ रहा है। वहीं बड़ेृ- बड़े दावे करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के दावों की भी पोल खुल गई है।

राजीव चौक पर लगा जाम

वहीं अंडरपास में जलभराव के कारण बंद कर दिया गया है। राजीव चौक से लेकर खेड़की दौला टोल प्लाजा तक जाम लग गया है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों के घरों में भी पानी भर आया है। जिससे लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodhar author

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क... और देखें

End of Article