गुरुग्राम

सोनीपत में शराबी का खूनी तांडव, शराब कारोबारी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

हरियाणा के सोनीपत के भिगान गांव से एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है।

Image

प्रतिकात्मक फोटो

सोनीपत: जिले में एक शराबी का खूनी तांडव देखने को मिला। उसने एक शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शख्स अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान नशे में ही हुई मामूली कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। मुरथल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शराब कारोबारी था मृतक

सोनीपत के गांव भिगान का रहने वाला अंकित शराब कारोबारी था। बीते गुरुवार की रात अपने परिजन को लेकर दिल्ली किसी निजी अस्पताल में गया था। जैसे ही वह घर पहुंचा उसके पास फोन आया और वह बाहर चला गया। अंकित के घर से जाने के बाद उसके परिवार के सदस्य के पास फोन आया कि अंकित पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया है।

इसके बाद परिवार मौके पर पहुंच और अंकित को लेकर एक निजी अस्पताल ले गा। जहां से उसे सोनीपत के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अंकित के परिजनों ने बताया कि रोहित नाम के शख्स ने अंकित पर चाकू से हमला किया है। जिसके बाद अंकित की मौत हो गई। परिजन किसी आपसी रंजिश से तो मना कर रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी।

मामले की जानकारी देते हुए मुरथल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि अंकित नाम के शख्स पर चाकू से हमला किया गया है। अंकित और रोहित ने बैठकर पहले शराब पी और उसके बाद नशे में मामूली कहा सुनी हुई। चाकू से हमले के बाद उसकी मौत हो गई। रोहित नाम के शख्स पर हत्या का आरोप लगा है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(इनपुट-आईएनएस)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article