शहर

एक घर, पांच मौतें… गुरुग्राम में झकझोर देने वाली घटना, घर से मिली मां-बच्चों की लाशें

गुरुग्राम के वजीरपुर में एक महिला और उसके चार बच्चों के शव घर से बरामद हुए है। पुलिस के अनुसार, पति ने उन्हें जहर देकर खुद आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

गुरुग्राम में एक परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत

Photo : Times Now Digital

गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों के शव संदिग्ध हालत में घर से बरामद हुए है। शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार के मुखिया ने ही अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर उनकी जान ले लिया, जिसके बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वारदात की वजह सामने नहीं आई है, पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जब घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा बेहद विचलित करने वाला था। कमरे में चार मासूम बच्चों और उनकी मां के शव पड़े हुए। पुलिस ने तुरंत पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे इस वारदात का अहम सबूत माना जा रहा है।

नजीम ने 7 साल पहले किया था प्रेम विवाह

पुलिस के अनुसार मृतकों में 35 वर्षीय नजमा, उसकी 14, 12 और 10 साल की तीन बेटियां ओर 8 वर्षीय एक बेटा शामिल है। आरोपी पति की पहचान नाजिम के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, उसने करीब सात साल पहले दिल्ली की रहने वाली नजमा से प्रेम विवाह किया था। तब दोनों ने साथ रहने की कसमें खाकर एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाया था, लेकिन इस खूबसूरत रिश्ते का अंत इतना भयावह घटना के साथ होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।

एसीपी नवीन शर्मा के अनुसार, प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि आरोपी ने ही इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटा लिए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ जारी है, ताकि घटना के पीछे की असली कारण सामने आ सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article