LIVE
Heat Wave Updates: दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, बिहार में बारिश का अलर्ट, 26 जून तक मॉनसून आने के आसार
Heat Wave Updates: दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, बिहार में बारिश का अलर्ट, 26 जून तक मॉनसून आने के आसार
JUN 22, 2024 16:58 IST
दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में शनिवार शाम को बारिश की चेतावनी जारी की गई। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
JUN 22, 2024 14:18 IST
दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
ष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, पिछले 24 घंटे में शहर में चार मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई।
JUN 22, 2024 11:17 IST
बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें कहां कितनी हुई बारिश
JUN 22, 2024 07:27 IST
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अगले कुछ दिन तक मौसम खराब रहेगा। उत्तराखण्ड मौसम विभाग ने अगले सप्ताह प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 से 30 जून तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JUN 22, 2024 06:14 IST
देश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम यूपी और राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट है। आज पश्चिमी राजस्थान और यूपी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42°C के बीच रह सकता है। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में लोगों को अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली है।
JUN 22, 2024 06:14 IST
यूपी में 26 जून तक मॉनसून छाने के आसार
मॉनसून अपनी सामान्य रफ्तार से लगातार आगे बढ़ रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के अनुसार अगले दो-तीन दिन में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पूर्वी यूपी को लू से राहत मिल गई, लेकिन पश्चिमी इलाकों में लू का प्रकोप रहने वाला है। यहां तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी के आसार हैं।
JUN 22, 2024 06:14 IST
आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
आईएमडी के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सप्ताहांत में दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है, साथ ही शनिवार और रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
JUN 22, 2024 06:14 IST
दिल्ली में बारिश होने से भीषण गर्मी से मिली राहत
दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार हल्की बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ने की घटनाएं हुईं। बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में शाम के समय कई हिस्सों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुई।
JUN 22, 2024 06:14 IST
भीषण गर्मी के बीच जलाशयों का जल स्तर गिरकर 21 प्रतिशत रह गया
देश में बीते कुछ सप्ताह से जारी भीषण गर्मी के बीच 150 प्रमुख जलाशयों के भंडारण स्तर में लगातार गिरावट आई है और यह कुल भंडारण क्षमता का 21 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने शुक्रवार को देश भर के 150 प्रमुख जलाशयों के ताजा भंडारण स्तर की स्थिति पर अपना साप्ताहिक बुलेटिन जारी किया। जलविद्युत परियोजनाओं और जलापूर्ति के लिए महत्वपूर्ण इन जलाशयों की संयुक्त भंडारण क्षमता 178.784 अरब घन मीटर (बीसीएम) है, जो देश में निर्मित कुल भंडारण क्षमता का लगभग 69.35 प्रतिशत है।
