ग्रेटर नोएडा

Yamuna Authority Plan: यमुना अथॉरिटी का न्यू ईयर पर तोहफा, 15 गांवों में लगेंगे हेल्थ एटीएम, लाखों लोगों को होगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 08:07 PM IST

Yamuna Authority: यमुना प्राधिकरण अपने क्षेत्र में आने वाले 15 गांवों में हेल्थ एटीएम मशीन लगाने जा रही है। इसके लिए प्राधिकरण 75 लाख रुपए खर्च करने वाली है। इस योजना से इन गांवों के लाखों लोगों को फायदा होगा। योजना शुरू होने के बाद गांव वालों को किसी निजी लैब के भरोसे नहीं रहना होगा। हेल्थ एटीएम के संचालन के लिए दो कर्मचारी भी लगाए जाएंगे।

Image

यमुना प्राधिकरण 15 गांवों में लगाएगी हेल्थ एटीएम मशीन

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 10 जनवरी तक 15 गांवों में लगा दिए जाएंगे हेल्थ एटीएम
  • यमुना अथॉरिटी और निजी कंपनी के बीच हुआ करार
  • मशीन लगाने में 75 लाख रुपए खर्च करेगी अथॉरिटी

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत आने वाले गांवों के लाखों लोगों के लिए न्यू ईयर पर गुड न्यूज है। यमुना अथॉरिटी गांवों और छोटे कस्बों को नए साल का शानदार तोहफा देने जा रही है। बता दें कि, 15 गांवों में हेल्थ एटीएम लगाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट को लेकर यमुना अथॉरिटी ने एक निजी कंपनी के साथ करार कर लिया है। इस योजना से गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

बता दें कि, 10 जनवरी तक सभी 15 गांवों में चल रहे सीएचसी और पीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इन मशीन की खरीद के लिए 75 लाख रुपए यमुना अथॉरिटी खर्च करने वाली है। इस मशीन के लग जाने से गांव वालों को किसी भी निजी लैब के भरोसे नहीं रहना होगा।

10 जनवरी से हेल्थ एटीएम मशीन से जांच शुरू

जानकारी के अनुसार अथॉरिटी की ओर से बताया गया है कि एडवांस भुगतान कंपनी को पहले ही कर दिया गया है। हेल्थ एटीएम मशीन लगने के बाद से गांवों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए निजी लैब के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। 10 जनवरी 2023 से हेल्थ एटीएम मशीनों से जांच प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन मशीनों पर जांच कराने वाले गांव के लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। मशीन चलाने के लिए यमुना अथॉरिटी दो कर्मचारियों को तैनात करेगी। इनका खर्चा भी यमुना अथॉरिटी ही वहन करेगी।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर लिया गया फैसला

जानकारी के लिए बता दें कि यमुना प्राधिकरण के गांवों में जिन सीएचसी और पीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन के लिए बिजली उपलब्ध नहीं होगी, वहां तक अथॉरिटी बिजली पहुंचाने का प्रबंध करेगी। आपको बता दें कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने हेल्थ एटीएम मशीन लगाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य था कि, प्रत्येक जिले में लोगों की इन मशीनों के जरिए पैथोलॉजी जांच घर के पास हो जाए। यमुना अथॉरिटी ने प्रदेश सरकार के निर्देश का पालन करते हुए यह कदम उठाया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article