ग्रेटर नोएडा

Noida-Greater Noida expressway पर ट्रैफिक में बदलाव, एक क्लिक में पूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2023, 10:23 AM IST

Noida Greater Noida expressway traffic update: नोएडा -ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने खास तैयारी की है। इस एक्सप्रेसवे पर सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।

Image

नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे

Noida Greater Noida expressway traffic update: अगर आपने नोए़डा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यात्रा की हो तो ट्रैफिक जाम की समस्या से रूबरू हुए होंगे। नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कुछ खास बदलाव किया गया है। प्रयोग के तौर पर इस एक्स्प्रेसवे पर भारी गाड़ियों यानी ट्रक, ट्राला और ट्रेलर का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुबह सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि वो वाहन जो रोजमर्रा के सामान को ले जाने या ले आने का काम करते हैं उन पर कोई रोक नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जो लोग इस व्यवस्था को नहीं मानेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

काम की वजह से एक्स्प्रेसवे पर दबाव

ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी अनिल कुमार यादव के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर कई जगह काम हो रहा है कि उसकी वजह से ट्रैफिक का दवाब बढ़ गया है। अभी तक सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक भारी वाहनों को इजाजत थी। लेकिन अब उस व्यवस्था को समाप्त किया गया है। एक्स्प्रेसवे के अतिरिक्त, ग्रेटरन नोएडा में परी चौर, अल्फा कॉमर्सियल में भारी वाहनों पर बैन रहेगा।

कासना से सूरजपुर जाने वाले रास्ते पर भारी वाहन होंडा चौक से एलजी चौक से अपने गंतव्य की तरफ रवाना होंगे। इसकी वजह से परिचौक, अल्फा कॉमर्सियल पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

भारी वाहनों को ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से रोका जाएगा। भारी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली में दाखिल होंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!