ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा से होते हुए जेवर तक जाएगी नमो भारत ट्रेन, केंद्र को चिट्ठी लिखकर किया खास अनुरोध

ग्रटेर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट और गाजियाबाद तक नमो भारत ट्रेन को चलाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आवास ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखा। पत्र के माध्यम से डीपीआर के लिए मंजूरी मांगते हुए एक खास अनुरोध भी किया गया है। आइए आपको इस बारे में बताएं -

Image

नमो भारत ट्रेन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से गाजियाबाद के लिए नमो भारत रैपिड रेल चलाने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना की डिजिटल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार है, जिसे यमुना प्राधिकरण को पहले ही सौंप दिया गया था। अब, अपर मुख्य सचिव आवास द्वारा डीपीआर मंजूरी के लिए को केंद्र को पत्र लिखा गया है। इस पत्र के माध्यम से केंद्र को डीपीआर को मंजूरी देने के साथ फंडिंग पैटर्न तय करने का भी अनुरोध किया है।

नमो भारत रैपिड रेल

जानकारी के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक जाने वाली रैपिड रेल का एक अलग ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर बनाकर नमो भारत चलाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इसकी लंबाई 72.44 किमी होगी। नमो भारत रैपिड रेल चलाने के लिए एक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा। इस एलिवेटेड ट्रैक पर 22 स्टेशन बनाए जाएगे। इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य 2031 रखा गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नमो भारत रैपिड रेल में छह बोगी होगी। बता दें कि सामान्य नमो भारत ट्रेन 80 और फास्ट नमो भारत 114 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी।

नमो भारत के स्टेशनों को मेट्रो से जोड़ा जाएगा

मिली जानकारी के अनुसार, नमो भारत के 22 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें से 11 स्टेशनों को आरआरटीएस और 11 स्टेशनों को मेट्रो से जोड़ा जाएगा। बता दें कि इस योजना में करीब 20637 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान लगाया गया है।

केंद्र को भेजे गए पत्र में क्या कहा गया

अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण द्वारा नमो भारत (रैपिड रेल) के डीपीआर और फंडिंग को लेकर भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जेवर एयरपोर्ट से ट्रेन को ग्रेटर नोएडा होते हुए मेट्रो की एक्वा लाइन से जोड़ा जाएगा। उसके बाद इसका इंटीग्रेशन करके गाजियाबाद आरआरटीएस परियोजना से इसे जोड़ा जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article