Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस और एंटी ऑटो थेफ्ट की टीम ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय कार चोर गैंग का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांच बदमाशों में से तीन को रात में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 चोरी की लग्जरी गाड़ियां, एक कंप्यूटर डिवाइस बरामद किया है। पुलिस ने इनके पास से 14 नई गाड़ियों की चाबी व अन्य उपकरण भी जब्त कर लिए हैं।
बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आए पांच वाहन चोरों की पहचान अभिजीत, संदीप, अमरदीप, केशव और आशीष के रूप में की गई है। चोरों ने अपने शातिर अपराधी होने का नमूना भी पुलिस को दिखाया। बदमाशों ने बीटा-2 थाने में खड़ी एक कार की लॉक को तोड़कर कुछ ही देर में कंप्यूटर डिवाइस के माध्यम से नई चाबी बना दी।
