ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में तीन यात्रियों की मौत, कई घायल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 12:50 PM IST

Greater Noida Police: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों को निजी एवं सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच के बाद लापरवाही करने वाले बस चालकों पर कार्रवाई की बात कही है।

Image

ग्रेटर नोएडा में दो बसों की भीषण टक्कर में तीन की मौत

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
  • हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
  • घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Greater Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बसों के बीच ओवरटेक करने के दौरान आपस में टक्कर हो गई। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एक बस ने दूसरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि बसों की टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को एक - एक करके रेस्क्यू किया। इस हादसे में अभी तक 3 लोग दम तोड़ चुके हैं।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुई टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि रविवार की सुबह तकरीबन 5:00 बजे एक बस मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी। वहीं दूसरी बस प्रतापगढ़ से आनंद विहार की तरफ जा रही थी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के सेक्टर 157 के पास ओवरटेक करने में प्रतापगढ़ वाली बस में एमपी वाली बस ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय आधे से ज्यादा लोग बस में सो रहे थे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मचने लगी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायलों को रेस्क्यू कर बस से बाहर निकाला गया। बता दें कि, गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को निजी अस्पताल में और 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नॉलेज पार्क थाना पुलिस कर रही हादसे की जांच

बता दें कि, ग्रेटर नोएडा के पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल यात्रियों का हालचाल जाना। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, यह हादसा कैसे हुआ इसे जानने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि घायलों का अच्छे से इलाज किया जाए। वहीं पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। नॉलेज पार्क थाने की पुलिस हादसे की जांच कर रही है। जांच में जिस बस चालक की लापरवाही मिलेगी उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें