ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Weather News: लगातार गिर रहा ग्रेटर नोएडा का पारा, तापमान पहुंचा 5 डिग्री सेल्सियस, अभी और कम होने की है संभावना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 06:59 PM IST

Gautam Buddh Nagar Meteorological Department: ग्रेटर नोएडा में पारा लुढ़कता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने सेहत को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है। लोग जहां-तहां अलाव तापते नजर आ रहे हैं। स्कूलों के समय में भी गौतमबुद्धनगर के डीएम ने बदलाव कर दिया है। बीते 22 दिसंबर से स्कूल सुबह 09:00 बजे खुल रहे हैं। आने वाले दिनों में सर्दी का सितम जारी रहेगा।

Image

ग्रेटर नोएडा में कोल्ड वेव से आने वाले दिनों में भी नहीं मिलेगी राहत

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन, बस और फ्लाइट्स की रफ्तार हुई धीमी
  • हिमालय के उत्तर और उत्तर पश्चिम क्षेत्र से आ रही शुष्क हवाओं के कारण बढ़ी ठंड
  • गौतमबुद्धनगर के स्कूलों के समय में पहले ही बदलाव करने के दिए गए हैं आदेश

Greater Noida News: कड़कड़ाती ठंड से इस वक्त ग्रेटर नोएडा के लोग कांप रहे हैं। घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिसकी वजह से ट्रेनें, फ्लाइट्स और बसें सभी बहुत धीमी रफ्तार से चल रही हैं। पूरा ग्रेटर नोएडा इस वक्त घने कोहरे की गिरफ्त में है।

बता दें कि, सर्दी से कांप रहे ग्रेटर नोएडा के लोगों को अगले दो-तीन दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम का यही हाल रहा तो नए साल का जश्न इस बार कोहरे और शीतलहर के बीच मनाना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है।

ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। उसी तरह दिल्ली एनसीआर के पास गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि, यूपी के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने यहां भी शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा है।

इस वजह से बड़ी है ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय के उत्तर और उत्तर पश्चिम क्षेत्र से आ रही शुष्क हवाओं के कारण ग्रेटर नोएडा में भीषण शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे के हालात देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में 1 जनवरी के बाद के दिनों में भी हालात सुधरने के अभी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर की तरफ से बीते 22 दिसंबर से कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से खोलने के आदेश दिए गए हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला अधिकारी ने सभी स्कूल संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article