ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: कुत्ता पाने की दिवानगी में किया युवक को किडनैप, दो गिरफ्तार, जानिए मामला

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 03:00 PM IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कुत्ते के लिए अपहरण किए गए युवक के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किडनैप किए गए युवक को सकुशल बचा लिया है। आरोपियों ने युवक से कुत्ता देने को कहा था। युवक के मना करने पर उसे किडनैप कर अलीगढ़ ले गए थे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है।

Image

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कुत्ते के लिए युवक का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 की पुलिस ने किया मामले का खुलासा
  • युवक का किडनैप कर अलीगढ़ ले गए थे आरोपी
  • पुलिस को सक्रिय देखकर किडनैपर युवक को छोड़ हो गए थे फरार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कुत्‍ते को पाने की दिवानगी कुछ इस कदर हावी हुई की इसने युवकों को अपराधी बना दिया। जिसके बाद उन्होंने कुत्ते के मालिक का अपहरण कर लिया और उसे अपनी गाड़ी में डालकर अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ से ही युवक के बदले में कुत्ते की फिरौती की मांग की गई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाना बीटा -2 में मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। रविवार को दो आरोपियों को बीटा - 2 पुलिस ने सेक्‍टर अल्‍फा-वन के पास निर्माणाधीन शौचालय के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्‍य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि, ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी निवासी शुभम प्रताप सिंह के अनुसार, उनका सेक्‍टर अल्‍फा-2 में एक घर है। मकान में उनके मामा का लड़का राहुल रहा करता है। मकान में उन्‍होंने अर्जेंटनों नस्‍ल का एक नौ महीने का कुत्‍ता पाल रखा है। राहुल एक निजी कंपनी काम करता है। इस मकान में कुछ अन्‍य लोग भी किराए पर रहा करते हैं। इनमें अलीगढ़ का रहने वाला पुनीत भी शामिल है।

कुत्ते को लेकर हुई थी बहस

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को कुछ लोग कार में सवार होकर अलीगढ़ निवासी विशाल, ललित और मोंटी, पुनीत के यहां आए थे। विशाल इस मकान में किराए पर रहने वाले पुनीत का भाई बताया जा रहा है। उन्‍होंने कुत्ते को देखा। कुत्‍ता उन्‍हें काफी पसंद आ गया। उन्‍होंने घर पर मौजूद राहुल से कुत्‍ते को देने की बात कही। राहुल ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। राहुल ने स्‍पष्‍ट कहा था कि, कुत्‍ता उनके भाई शुभम प्रताप सिंह का है। यह बात कार सवार युवकों को पसंद नहीं आई। इस बीच राहुल से उनकी कुत्‍ते को ले जाने को लेकर बहस शुरू हो गई।

विरोध करने पर किया किडनैप

बता दें कि, राहुल के विरोध किए जाने की बात आरोपियों को काफी नागवार गुजरी, जिस पर कार सवार युवकों ने राहुल को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी राहुल को अपने साथ अलीगढ़ ले गए। रास्ते में आरोपियों ने राहुल के साथ मारपीट भी की। पुलिस की सक्रियता को देखकर आरोपियों ने राहुल को अलीगढ़ में ही छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। पीड़ित को पुलिस ने सकुशल बचा लिया।

ऐसे आए पकड़ में दो आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी ग्रेटर नोएडा में किसी से मिलने आए हुए हैं। पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी ललित और मोंटी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार एक अन्‍य आरोपी विशाल अभी फरार चल रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। जल्‍द ही आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिरौती में कुत्ते की हुई थी मांग

जानकारी के लिए बता दें कि, थाना बीटा- 2 प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया है कि कुत्ते के मामले में बहस के बाद तीन आरोपी एक युवक को अपनी गाड़ी में डालकर अलीगढ़ ले गए थे। युवक के साथ मारपीट और गाली गलौज की गई। आरोपियों ने पीड़ित के भाई के पास फोन कर युवक की फिरौती में कुत्ते की मांग की। जिसके बाद पीड़ित के भाई ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी अलीगढ़ निवासी ललित व मोंटी को दबोच लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article