ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: प्राधिकरण की सार्थक पहल, इन जगहों पर बनाए जाएंगे 5 बारात घर, इस तरह मिल सकेगा लोगों को लाभ

Greater Noida Administration: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक सार्थक पहल की है। ग्रेटर नोएडा के गांवों में पांच नए बारात घर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना में पहले से बने अन्य 85 बारात घरों का कायाकल्प भी किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से इन कामों के लिए सहमति मिल गई है।

Image

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण पांच नए बारात घरों का करेगा निर्माण

KEY HIGHLIGHTS
  • प्राधिकरण ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
  • अन्य 85 बारात घरों को किया जाएगा दुरुस्त
  • प्राधिकरण 13 सामुदायिक केंद्र का भी करेगा निर्माण

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पांच और गांवों में जल्द ही बारात घर बनवाने वाला है। इनको बनवाने के लिए प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इन बारात घरों के निर्माण में करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, पहले से निर्मित 85 अन्य बारात घरों को भी प्राधिकरण दुरुस्त करने की योजना पर काम कर रहा है।

बता दें कि, 85 बारात घरों को दुरुस्त करने पर करीब 3.63 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने इन दोनों ही कार्यों के लिए सहमति प्रदान कर दी है। प्राधिकरण की इस योजना से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

इन जगहों पर बनेंगे बारात घर

मिली जानकारी के अनुसार प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्रेटर नोएडा के अंतर्गत आने वाले गांवों में पहले से निर्मित बारात घरों के मरम्मत कराने और जिन गांवों में बारात घर नहीं हैं, वहां नए बारात घर बनवाने के निर्देश जारी किए हैं। सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग ने 85 गांवों के बारात घरों का मरम्मत कराने और पांच नए बारातघरों के निर्माण करने का प्लान बना लिया है। नए बारात घर देवला, चुहड़पुर, डाढ़ा, सिरसा और रोशनपुर में बनाए जाने की योजना है। जिन 85 बारात घरों का कायाकल्प होना है, उनमें चिपियाना बुजुर्ग, चिपियाना खुर्द, जौन समाना, पाली, पल्ला, रामपुर फतेहपुर, डाबरा, रिठौरी जलपुरा, मलकपुर, लखनावली, गुर्जरपुर, बेगमपुर, नवादा, साकीपुर आदि गांव शामिल हैं। सीईओ रितु माहेश्वरी ने सभी कार्यों को शीघ्र शुरू कर तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

27 करोड़ रुपए खर्च कर बनेंगे सामुदायिक केंद्र

जानकारी के लिए बता दें कि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से 13 सामुदायिक केंद्र भी बनवाने का प्लान है। सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर परियोजना विभाग ने इन सामुदायिक केंद्रों को बनवाने की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ये सामुदायिक केंद्र सेक्टर ईटा वन, सेक्टर 31 (स्वर्णनगरी), सेक्टर 36, सेक्टर 37, पाई वन, ओमीक्रॉन वन ए, जीटा वन, डेल्टा थ्री, फाई-चाई एक्सटेंशन, सेक्टर तीन, ज्यू वन आदि जगहों पर बनाए जाएंगे। इन 13 सामुदायिक केंद्रों को बनाने में लगभग 27 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने इन सामुदायिक केंद्रों को बनवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article