ग्रेटर नोएडा

Greater Noida में जिम की छत गिरी, भारी बारिश से हुआ हादसा; 2 लोग घायल

ग्रेटर नोएडा में बुधवार को हुई तेज बारिश से नॉलेज पार्क इलाके में एक जिम की छत गिर गई। इस हादसे से जिम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मज गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए लोगों को निकाला-

Image

ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से गिरी जिम की छत

Photo : IANS

Greater Noida: उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम 31 जुलाई को तेज बारिश हुई। भारी बारिश से ग्रेटर नोएडा में एक जिम की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए। जिम की छत गिरने से जिम के अंदर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिस के अंदर फंसे लोगों को निकाला। जानकारी के अनुसार घटना तुगलपुर नॉलेज पार्क थाना इलाके की है, जहां जिम की छत गिरने से भगदड़ मच गई।

छत गिरने से जिम में मची भगदड़

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अंदर फंसे कई लोगों को बाहर निकाल। ये घटना बुधवार रात को तुगलपुर नॉलेज पार्क थाना इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक जिम की छत गिर गई। इस दौरान जिम के अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

सीलन की वजह से गिरी छत

शाम के समय जिम के अंदर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। फिलहाल स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद जिम के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। ग्रेटर नोएडा में बुधवार शाम से ही तेज बारिश हो रही थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि लगातार पानी बरसने के कारण सीलन की वजह से छत गिर गई।

भारी बारिश से गिरी जिम की छत

वहीं शाम का समय होने के कारण जिम में कम ही लोग मौजूद थे। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिस तरफ यह छत गिरी उस तरफ जिम की सारी इलेक्ट्रॉनिक मशीनें लगी हुई थी, जहां पर दो लोग मौजूद थे। दूसरी तरफ अन्य लोग मौजूद थे।

मौके पर पहुंची पुलिस

छत गिरने के बाद दरवाजा ब्लॉक हो गया, इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने और पुलिस ने मलबे को हटाकर दरवाजा खुलवाया। गनीमत यह रही कि इस घटना के वक्त ज्यादा संख्या में लोग जिम में मौजूद नहीं थे नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था।

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article