ग्रेटर नोएडा

Places to Visit in Greater Noida: स्वाद में लाजवाब हैं शहर के इन बाजारों के स्ट्रीट फूड, शॉपिंग के लिए भी बढ़िया ऑप्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 04:46 PM IST

Best Places to Visit in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि शहर में कई बेहतरीन फूड स्पॉट हैं। यहां पर खरीदारी के साथ-साथ खाने की भी कई उम्दा मार्केट्स हैं। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 के तंदूरी मोमोज तो फेमस हैं ही, जगत फार्म के मार्केट में शॉपिंग करना भी अपने आप में मजेदार है। जगत फार्म मार्केट ग्रेटर नोएडा की बहुत पुरानी मार्केट है।

Image

ग्रेटर नोएडा में स्ट्रीट फूड के साथ शॉपिंग के लिए मशहूर हैं ये मार्केट्स

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा में नॉनवेज खाने वालों के लिए भी हैं कई विकल्प
  • जगत फार्म मार्केट शॉपिंग के साथ-साथ रोल के लिए है मशहूर
  • बीटा-2 की मार्केट स्ट्रीट फूड के लिए है लोकप्रिय

Best food Places in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कई विश्वविद्यालय, कॉलेज और कॉरपोरेट ऑफिस हैं। ग्रेटर नोएडा में रहने वालों के लिए शॉपिंग करने और स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठाने के लिए कई ऑप्शन हैं। ग्रेटर नोएडा में कई ऐसे फूड स्पॉट हैं जो आपको दीवाना बना सकते हैं। ग्रेटर नोएडा में वेज-नॉनवेज खाने के लिए भी कई बेस्ट मार्केट्स हैं।

बता दें कि, जगत फार्म मार्केट ग्रेटर नोएडा में सबसे पुराना लोकप्रिय बाजार है। यहां की कई स्थानीय दुकानों में आपको लगभग सब कुछ मिल सकता है। आप यहां विक्रेताओं से कुछ मोल-भाव करके भी किफायती दाम में चीजें खरीद सकते हैं। यहां कई रेस्टोरेंट्स भी हैं, जो टेस्टी परांठे और रोल के लिए मशहूर हैं।

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 मार्केट

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 मार्केट वास्तव में बेहतरीन है। यहां पर दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ विजिट किया जा सकता है। पार्किंग के लिए भी यहां पर पर्याप्त जगह है। खरीदारी के लिए भी बीटा-2 एक शानदार जगह है, क्योंकि यहां कई विकल्प हैं। यहां के तंदूरी मोमोज का टेस्ट आपको दीवाना बना सकता है। यहां के कई चाइनीज फूड और शानदार गोलगप्पे मशहूर हैं।

ग्रेटर नोएडा का परी चौक

ग्रेटर नोएडा का एंट्री गेट परी चौक अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है। यहां की मार्केट में आपको आलू टिक्की, गोलगप्पे और रोल आसानी से मिल सकते हैं। यहां पर कई सारे मॉल भी हैं जो शॉपिंग के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा के अमृत पुरम स्थित चंदीला मार्केट

इसे शहर का सबसे बड़ा बाजार कहा जाता है। इस मार्केट में आपको खरीदारी के लिए कई विकल्प मिल सकते हैं। सुबह से लेकर देर रात तक चंदीला मार्केट में लोगों की भीड़ उमड़ती है। भीड़ होने के बावजूद इस मार्केट में कई बेहतरीन रेस्टोरेंट्स आपको अच्छा अनुभव दे सकते हैं। इस मार्केट की लस्सी बहुत बेहतरीन होती है।

ग्रेटर नोएडा की अल्फा-2 मार्केट

ग्रेटर नोएडा का ये मार्केट बजट में खरीदारी के लिए बेस्ट है। कपड़ों की शॉपिंग के लिए यह मार्केट बहुत उम्दा है। यहां पर आपको चाइनीज फूड काफी पसंद आएगा। मोमोज, स्प्रिंग रोल और बर्गर के लिए यह फूड स्पॉट काफी मशहूर है। इस मार्केट में नॉनवेज खाने के लिए भी कई विकल्प मिल सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें