शहर

Gorakhpur-Panipat Expressway : बनने वाला है 747 KM ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, सीधे कनेक्ट होंगे UP-पंजाब

Gorakhpur-Panipat Expressway : हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 22 जिलों को डायरेक्ट कनेक्ट करने वाले प्रस्तावित गोरखपुर-पानीपत ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए रूट के विभिन्न गांवों में जमीन का अधिग्रहण करने की कवायत शुरू होने जा रही है। 747 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्गे के विकसित होने से पंजाब और उधर बिहार तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे लोगों का ट्रैवेल टाइम काफी हद तक कम होगा। आइये जानते हैं इसका रूट मैप क्या है और इसके निर्माण में कितना समय लगेगा?

Panipat Gorakhpur Expressway

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे (फोटो-Istock)

Gorakhpur-Panipat Expressway : उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य है। करीब 15 एक्सप्रेसवे के साथ देश में टॉप पर काबिज है। हालांकि, इसमें कुछ संचालित हैं और कुछ निर्माणाधीन तो कई प्रस्तावित हैं, जो प्रदेश के साथ कई अन्य राज्यों तक सफर आसान बना रहे हैं। इनमें से हरियाणा से पूर्वोंचल की राह आसान बनाने के लिए गोरखपुर-पानीपत तक नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की कवायत शुरू हो चुकी है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिय शुरू होने वाली है। इस सड़क मार्ग के निर्माण से दोनों राज्यों के साथ दिल्ली-एनसीआर और पंजाब तक का सफर आसान होगा, जिससे ट्रेनों से निर्भरता कम होगी। अगर, यह सड़क मार्ग तय समय में कंपलीट होता है तो उधर बिहार तक आसानी से आवागमन किया जा सकेगा। यानी यह मार्ग उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए काफी अहम साबित होगा।

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए गोरखपुर और बस्ती मंडल के 133 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे सिद्धार्थनगर के बांसी से प्रवेश करते हुए संतकबीरनगर के मेंहदावल, गोरखपुर के सदर एंक कैपियरगंज होते हुए कुशीनगर के हाटा तक निर्मित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर मंडल में इस एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 86.24 किलोमीटर है।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में एक्सप्रेसवे की लंबाई

फिलहाल, एक्सप्रेसवे कहां से गुजरेगा इसके लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके रूट पर पड़ने वाले सिद्धार्थनगर के बांसी के 37 गांवों में 16.69 किलोमीटर, मेंहदावल के 29 गांवों में 22.5 किलोमीटर, गोरखपुर सदर तहसील में 24 गावों, कैपियरगंज 22 गांवों में 34.22 किलोमीटर और हाटा के 21 गावों में 12.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। लिहाजा, जमीन के अधिग्रहण से संबंधित गावों के किसानों पर भारी भरकम मुआवजा मिलेगा।

एक्सप्रेसवे

एक्सप्रेसवे

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे रूट मैप

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 747 किलोमीटर के आसपास बताई जा रही है। इसके रूट में कुल 22 जिले पड़ रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे भी कहा जा रहा है। यह शामली जिले के गोगवान जलालपुर के पास से शुरू होकर गोरखपुर तक प्रस्तावित है। इसमें कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, संभल, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली से होते हुए हरियाणा के पानीपत तक करीब 22 जिलों से होकर गुजरेगा।

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे पर 4 लेन, 6 या 8 लेन प्रस्तावित हैं। फिलहाल, इसे 6 लेन का विकसित किया जा सकता है। भविष्य में इसे 8 लेन का बनाया जा सकता है। इस मार्ग से दिल्ली-एनसीआर और उधर हरिद्वार जाने के लिए दूसरा नजदीकी एक्सप्रेसवे ले सकते हैं। इसके निर्माण से यात्रा का समय काफी घट जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इससे 3 से 4 साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है यानी 2028-29 तक इसको ट्रैफिक के लिए खोला जा सकता है।

एक्सप्रेसवे

एक्सप्रेसवे

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे की लागत

गोरखपुर से शामली तक निर्मित होने वाले इस एक्सप्रेसवे के लिए अनुमानित 35,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा सकते हैं। शामली-गोरखपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर यूपी का तीसरा सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे साबित होगा। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे पंजाब नार्थ ईस्ट कॉरिडोर का एक हिस्सा है। इस एक्सप्रेसवे से पूरे इलाके में रोड कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही एक्सप्रेसवे के किनारे तमाम औद्योगिक इकाइयां और होटल, रेस्टोरेंट इत्यादि के खुलने से लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

कैपियरगंज तहसीलगोरखपुर सदर तहसील के गांवबांसी सिद्धार्थनगर के गांवमेंहदावल संतकबीरनगर के गांवकुशीनगर हाटा तहसील के गांव
लक्ष्मीपुर (पचवाराबढ़नीबंजारीबढ़यारामपुर
लक्ष्मीपुर (भारीवैसी)फुलवरियाबिमौआ खुर्द तप्पा पचहरफेउसाअगया
मखनहासियारामपुरपचमोहनीपरसा माफीहोलिया
ठकुरापारमहाराजगंजकम्हरियापरसा शुक्लरामपुर माफी
भोरहियाठाकुरपुर नंबर एकबहादुरपुरमहलामगडिहा
गंगापारठाकुरपुर नंबर दोडोड़वार शुक्लपसाईसिंदुरिया
रामपुर कैथवलियाखुटहन खासजमोहनीदेवकलीविशुनपुर
बेलघाट बुजुर्गजंगल नाकिनजमोहनाप्रतापपुरघोड़ादेउर
रमवापुरजंगल डुमरी नंबर एकभावपुरजसवलखुरहुरिया
दोनफारामपुर खुर्दपिपरा भइयारमवापुरबलुआ
भइयारामभिस्वाभटुलीखुजरा खुर्दतुर्कडिहा
जरहदइस्लामपुरबरनवारनजनीबिंदुआर
नयनसररामपुर बुजुर्गसोनवा माफीसमोगरसहजौली
हिरुआमेंहदियासुहईरनपुरवागुदरिहवासेंदुआर
बढ़याजमुनियामुड़िला हिर्दनखजुराकलामुंडेरा
चकमाफीपोखर भिंडा उर्फ चकदहाछपवासिक्टौरखोट्ठा
भुइधरपुरसमस्तपुर उर्फ मुड़िलाबेलवा लगुनहीमाफीसिहुलिया
साखीकोटवापड़िया बुजर्गकुंडवाटिकर
ताल कोमरखिरियारोहुआजमुवरिया खुर्दछपिया
कानापारआराजी बरवामहोखवाजमुवरिया कलाबेलवा खुर्द
नीबारामपुर थवईपारबनकटारक्सामहुवा
कंदरखावागंभीरपुर कम्हरियाकड़जाभरवलिया मिश्रअहिरौली
परशुरामपुरबचलाखोरकुसोना कला
सोनराइच उर्फ बड़ा गांवअकोल्हीजमोहरा
परसामुड़ली
ढुढ़नीडुमरिया बाबू
मझारिया तप्पा मजोराइंदरपुर
मंझरिया तप्पा हाटाकौवाठोर
नगवा तप्पा हाटापिडारी कला
नगवा तप्पा कुदारनचितरुखिया
सोनरख तप्पा चंवर
सोनवलिया तप्पा कुदारन
मिश्रोलिया तौफिर
सिरसिया तप्पा मजोरा
पिपरा शुक्ल
यह सड़क मार्ग पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली में बुटराडा क्रास जंक्शन के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेगा। फिलहाल, हरियाणा के अंबाला तक ग्रीनफील्ड इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे का निर्माण जारी है। इसे आगे पूर्वांचल की ओर गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जोड़ने का प्लान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article