शहर

गोरखपुर में आधी रात गुंडागर्दी! होटल कर्मियों पर हमला, युवती से अभद्रता का आरोप

गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में देर रात बाइक सवार युवकों ने होटलकर्मियों की कार रोककर मारपीट की। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस उन्हें सीमा विवाद में करीब ढाई घंटे तक भटकाती रही। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी।

Image

गोरखपुर में कार रोककर मारपीट, वीडियो वायरल

Photo : Times Now Digital

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार देर रात कुछ बाइक सवार युवकों ने होटल कर्मचारियों के साथ उनकी कार रोककर मारपीट की। आरोप है कि युवती से अभद्रता की गई, युवक का मोबाइल छीन लिया गया और कार में भी तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आरोपियों ने रास्ता रोककर किया हमला

यह घटना रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के ताल रिंग रोड की है। जानकारी के अनुसार, होटल में काम करने वाले युवक और युवती कार से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवकों ने उनकी कार को रोक लिया। जिसके बाद आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। उन्होंने युवती से अभद्र व्यवहार किया और युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद कार के शीशे भी तोड़ दिए।

राहगीरों के पहुंचने पर भागे आरोपी

हमले के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर राहगीर समय पर नहीं पहुंचते तो घटना और गंभीर हो सकती थी।

सीमा विवाद में ढाई घंटे भटकते रहे पीड़ित

पीड़ितों का आरोप है कि घटना के बाद वे लोग पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे। लेकिन उन्हें काफी देर तक पुलिस चौकी और थाने के चक्कर लगाने पड़े। क्षेत्राधिकार को लेकर पुलिस उन्हें कई बार एक-दूसरे के पास भेजती रही, जिससे करीब ढाई घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हुई सक्रिय

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज की। सर्विलांस और तकनीकी जांच की मदद से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना

जानकारी के अनुसार, इसी गैंग पर इससे पहले नौका विहार इलाके में एक दंपति से अभद्रता करने का भी आरोप है। पुलिस वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल