Ghaziabad School Van Accident: गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद करीब चार फीट नीचे सर्विस लाइन पर जा गिरी। हादसे के दौरान वैन में चार बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
विजयनगर में अनियंत्रित हुई स्कूल वैन, पेड़ से टकराकर सर्विस लाइन पर गिरी
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Varanasi News: PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी घाटों पर दुग्धाभिषेक, Gen Z ने पहली बार रक्तदान कर दी बधाई
पेड़ से टकराकर धीमी हुई वैन की रफ्तार
जानकारी के मुताबिक, वैन में सवार बच्चों की उम्र 13 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। सभी बच्चे DAV विजय नगर स्कूल में पढ़ाई करते हैं। अचानक वैन के अनियंत्रित होने के बाद वह सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद वैन लगभग चार फीट नीचे सर्विस लाइन पर गिर गई। गनीमत रही कि पेड़ से टकराने के कारण वैन की रफ्तार थम गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में आज भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें मानसून के आखिरी दौर में कैसा रहेगा मौसम
हादसे में बाल-बाल बचा एक शख्स
इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज में वैन पेड़ से टकराकर नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के वक्त सर्विस लेन से एक व्यक्ति गुजर रहा था। वह गाड़ी से चंद कदमों की दूरी पर ही था। जैसे ही उसने स्कूल वैन को पेड़ से टकराने के बाद नीचे गिरते हुए देखा, तुरंत वह अपनी जान बचाने के लिए दौड़ा। जिसके बाद वह वैन की ओर दौड़ा और उसकी खिड़की खोली। इसी दौरान आसपास के लोग भी मौके पर मदद के लिए पहुंच गए।
