शहर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर में दो हत्या के आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। जिनमें से एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक और अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

Image

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में थाना अंकुर विहार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश पर अलग-अलग राज्यों में लूट और चोरी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज है।

गाजियाबाद में कहां हुई मुठभेड़

यह घटना दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की सर्विस लेन पर गढी कट्टैया कट से आगे खाली प्लाट के पास हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के दो आरोपी बाइक पर सवार होकर गढी कट्टैया की ओर से सभापुर अंडरपास की तरफ जा रहे है। पुलिस ने सूचना के आधार पर इलाके में चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस को बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसके बाद बाइक मोडकर खाली प्लाट की ओर भागने लगे।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान घायल बदमाश ने अपना नाम अफसर बताया। दूसरे बदमाश की पहचान शहजाद के तौर पर हुई है। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

गिरफ्तार बदमाशों ने 11 दिसंबर को हत्या की

गिरफ्तार बदमाशों ने 11 दिसंबर 2025 को एसएलएफ वेद विहार डीएलएफ निवासी सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में थाना अंकुर विहार में उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article