गाजियाबाद

Ghaziabad Kidnapper Arrested: नाबालिग को अगवा कर करने वाला था शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 08:10 PM IST

Ghaziabad Police: गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डेढ़ महीने पहले अगवा हुई नाबालिग को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी कई लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा चुका है। मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

Image

पुलिस हिरासत में नाबालिग को अगवा करने वाला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • किशोरी का मेडिकल करा कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा बयान
  • 14 दिसंबर को डेयरी से दूध लेने गई थी किशोरी
  • पुलिस ने आरोपी के दोस्त को 31 दिसंबर को किया था गिरफ्तार


Ghaziabad News: डेढ़ महीने पहले अगवा हुई नाबालिग लड़की सकुशल मिल गई है। गाजियाबाद पुलिस ने नाबालिग को अपहरणकर्ता के चंगुल से निकाला है। आरोप का नाम सलमान है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सलमान इस लड़की से निकाह करने की तैयारी में जुटा था। इससे पहले भी वह कई हिंदू लड़कियों को अपनपे प्रेमजाल में फंसाया है। पुलिस को लव जिहाद जैसे गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस द्वारा लड़की का कोर्ट में बयान दर्ज करवाया जाएगा।

दरअसल, 15 साल की किशोरी 14 दिसंबर 2022 की सुबह डेयरी से दूध लेने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। किशोरी कवि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुरम की रहने वाली है। किशोरी के परिजनों को सूचना मिली थी सलमान नाम के युवक ने उसको अगवा किया है। परिजनों ने कवि नगर थाने में सलमान के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवाया था। किशोरी आठवीं क्लास की छात्रा है।

कई ठिकानों पर किशोरी को रखा

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सलमान मूल रूप से मुरादाबाद मंडल अंतर्गत अमरोहा जिले का रहने वाला है। वह नौगवां सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजू सराय गांव का निवासी है। एक कंसल्टेंसी एजेंसी संचालित करता है। इस बारे में डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि आरोपी ने किशोरी को काशीपुर, ऊधम सिंह नगर समेत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर रखा था। वह लगातार मोबाइल नंबर पर भी बदल रहा था, जिससे उसका लोकेशन ट्रैक नहीं हो सके। इस कांड में उसकी मदद दोस्त मुहीद कर रहा था। पुलिस ने मुहीद को 31 दिसंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। उसने किशोरी के अपहरण की बात कबूली थी। हालांकि वह सलमान का लोकेशन नहीं पता पा रहा था।

छह साल पहले सलमान ने की थी हिंदू लड़की से शादी

डीसीपी का कहना है कि छह साल पहले सलमान ने एक हिंदू लड़की से शादी की थी। फिर उसने अपने समुदाय की ही युवती से निकाह किया था। इसके बाद सलमान ने एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। अभी वह युवती गर्भवती है। अब वह हिंदू किशोरी को अगवा किया था। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि सलमान किसी लव जिहाद गिरोह का सदस्य तो नहीं है। इसके लिए उसके मोबाइल डिटेल को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article