गाजियाबाद

Meerut: गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में फरार एक इनामी बदमाश गिरफ्तार हुआ है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Image

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Meerut News: मेरठ की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया।जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शादाब उर्फ चूहा की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी, जो गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था।

बदमाश ने पुलिस टीम पर की गोलीबारी

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात को लिसाड़ी गेट पुलिस चारखम्बा तिराहे के पास संदिग्ध लोगों व वाहनों की तलाशी ले रही थी। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस दल पर गोलीबारी कर फरार होने की कोशिश करने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलायी गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ 12 से अधिक मुकदमे दर्ज

पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम शादाब उर्फ चूहा बताया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध लिसाड़ीगेट व अन्य थानों में लगभग 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!