गाजियाबाद

Ghaziabad News: गाजियाबाद को मिलने जा रही हैं तीन नए यूनिवर्सिटी, प्रस्ताव तैयार, जानें पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 03:49 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिला प्रशासन को तीन यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्‍ताव मिला है। इनमें से एक यूनिवर्सिटी को मेरठ रोड पर एचआरआईटी के नाम से खोला जाएगा। वहीं, डासना में सुंदरदीप के नाम से और मोदीनगर में केएन मोदी के नाम से यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्‍ताव मिला है। इन तीनों यूनिवसिर्टी पर जिला प्रशासन की तरफ से सहमति मिल चुकी है। इन पर आज गाजियाबाद इंवेस्टर्स समिट में चर्चा की जाएगी।

Image

गाजियाबाद में तीन यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्‍ताव

KEY HIGHLIGHTS
  • मेरठ रोड, डासना और मोदी नगर में यूनिवर्सिटी का प्रस्‍ताव
  • जिला प्रशासन से मिली हरी झंडी, आज समिट में होगी चर्चा
  • गाजियाबाद में इसी साल खोले जाएंगे ये तीनों यूनिवर्सिटी


Ghaziabad News: गाजियाबाद को बड़ी सौगात मिलने वाली है। यहां के युवाओं को हाई एजुकेशन के लिए अब दूसरे जिले या राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। क्‍योंकि गाजियाबाद में इस साल तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी स्थापित होने जा रही हैं। इन यूनिवर्सिटी को इंटरनेशनल लेवल के सभी एजुकेशन मानकों को ध्‍यान में रखकर डेवलप किया जाएगा। इन यूनिवर्सिटी को बनाने के लिए बड़े कॉरपोरेट घराने निवेश करेंगे। इन यूनिवर्सिटी को लेकर गाजियाबाद प्रशासन के साथ पहले ही चर्चा हो चुकी है। आज कौशांबी के एक निजी होटल में होने वाली गाजियाबाद इंवेस्टर्स समिट में इन तीनों यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। जिसके बाद इनके बारे में घोषणा की जाएगी।

गाजियाबाद प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि इन तीनों यूनिवर्सिटी का प्रस्‍ताव जिला प्रशासन के माध्‍यम से राज्‍य सरकार को पहले भी भेजा जा चुका है। इनमें से एक यूनिवर्सिटी को मेरठ रोड पर एचआरआईटी के नाम से स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। वहीं, डासना के पास सुंदरदीप के नाम से यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्‍ताव भी एक बड़े कॉरपोरेट घराने ने जिला प्रशासन को सौंपा है। इसके अलावा मोदीनगर में केएन मोदी यूनिवर्सिटी स्थापित करने का प्रस्‍ताव भी मिला है। इस यूनिवर्सिटी को मोदी ग्रुप खोलना चाहता है। जिला प्रशासन को प्रस्‍ताव सौंपते हुए यूनिवर्सिटी खोलने के लिए 50 एकड़ जमीन उपलब्धता की जानकारी भी दी है। अधिकारियों के अनुसार, इन तीनों प्रस्तावों को हरी झंडी दी जा चुकी है। प्रदेश सरकार की तरफ से पॉलिसी के तहत इन यूनिवर्सिटी को कई सहूलियतें भी मिलेंगी।

सभी विभाग निवेशकों के सामने देंगे प्रजेंटेशन

बता दें कि आज होने वाले इंवेस्टर्स समिट में गाजियाबाद के अंदर निवेश होने वाले करीब 90 हजार करोड़ से प्रस्‍तावों पर चर्चा होगी। इस दौरान निवेशकों और सरकार के बीच कई अनुबंध भी होंगे। इस समिट में जीडीए, एनएचएआई, आवास विकास परिषद, जिला उद्योग केंद्र, यूपीसीडा निवेशकों के सामने प्रजेंटेशन देंगे। गाजियाबाद डीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में तीन यूनिवर्सिटी विकसित करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को मिल चुका है। इन तीनों प्रस्तावों पर आज इंवेस्टर्स समिट में विस्‍तार से चर्चा की जाएगी। निवेशकों की तरफ से जमीन की उपलब्धता और फंडिंग आदि की पूरी जानकारी दी जाएगी। गाजियाबाद बेहद तेजी से ग्रोथ कर रहा है। प्रदेश का करीब 22 फीसदी निवेश सिर्फ गाजियाबाद को मिला है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article