गाजियाबाद

Ghaziabad: गाजियाबाद में विकास की रफ्तार, पहली बार 150 की स्‍पीड से दौड़ी रैपिड रेल, जानें खासियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 10:40 PM IST

Ghaziabad: दिल्ली- मेरठ रूट पर देश की पहली रैपिड रेल ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। रैपिड रेल ने इस बार 150 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ लगाई। इसकी अधिकतम स्‍पीड 180 किमी है। रैपिड रेल का संचालन इसी साल मार्च माह से साहिबाबाद स्‍टेशन से दुहाई डिपो के बीच शुरू हो जाएगा।

Image

रैपिड रेल ने लगाई 150 की स्‍पीड से दौड़

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • साहिबाबाद स्‍टेशन से दुहाई डिपो के बीच रैपिड रेल ने लगाई दौड़
  • 17 किमी के इस कॉरिडोर पर मार्च माह से रैपिड रेल का संचालन
  • रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ तक का सफर सिर्फ 50 मिनट में पूरा


Ghaziabad: गाजियाबाद के साथ पूरे देश के लिए खुशखबरी है। दिल्ली- मेरठ रूट पर देश की पहली रैपिड रेल ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है। निर्माणाधीन रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर रैपिड रेल ने अभी तक की अपनी सबसे तेज दौड़ लगाई है। इस बार रैपिड रेल अपने 150 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड से दौड़ी। रैपिड के रफ्तार का यह ट्रायल सफल बताया जा रहा है। बता दें कि, इससे पहले जनवरी के पहले सप्‍ताह में भी रैपिड रेल को साहिबाबाद स्‍टेशन से दुहाई डिपो तक चलाई गई थी। उस समय यह 25 किमी की स्‍पीड से चली थी, लेकिन इस बार इसे 150 की स्‍पीड से चलाया गया।

बता दें कि, देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर के रूप पर चलेगी। इसके माध्‍यम से लोग दिल्ली से मेरठ तक का सफर सिर्फ 50 मिनट में पूरा कर सकेंगे। रैपिड रेल प्रोजेक्‍ट के पहले चरण में गाजियाबाद के साहिबाबाद स्टेशन से दुराई डिपो तक मार्च माह से ट्रेन का संचालन होना है। पहले चरण के 17 किलोमीटर कॉरिडोर पर पांच स्‍टेशन बनाए गए हैं। इस ट्रेन को मेक इन इंडिया के तहत भारत की आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर बनाया गया है। इसमें यात्रियों का सफर बेहद आरामदायक होगा।

पूरी परियोजना पर 30,274 करोड़ का खर्च, स्‍पीड 180 किमी का

यह रैपिड रेल तेज रफ्तार होने के साथ कई आधुनिक सुविधाओं से युक्‍त है। इसके कोच से लेकर स्‍टेशन और वेटिंग एरिया तक में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। रैपिड रेल का एक कोच हवाई जहाज की तरह बिजनेस क्‍लास का होगा। देश की पहली रैपिड रेल के इंजन और बोगियों का निर्माण गुजरात के एलस्टॉम कारखाने में किया गया है। इस रैपिड रेल की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2019 को रखी थी। इस परियोजना पर करीब 30,274 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। रैपिड रेल वर्ष 2024 के अंत तक दिल्‍ली से गाजियाबाद के बीच में दौड़ने लगेगी। इस रैपिड रेल की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, हालांकि इसे अभी 160 किमी के रफ्तार पर ही चलाया जाएगा। उम्‍मीद की जा रही है कि, रैपिड रेल के पूरी तरह से ऑपरेशनल होने के बाद इससे रोजाना करीब 8 लाख यात्री सफर करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें