गाजियाबाद

Meerut News: मिठास में घुली मिलावट! मेरठ में 2500 KG मिलावटी खोया जब्त

मेरठ FSDA ने त्यौहारों से पहले खोया मंडी में छापा मारा। इस दौरान 2500 किलो मिलावटी खोया जब्त किया गया। जिसे डंपिंग ग्राउंड में नष्ट करा दिया गया है। विभाग ने पनीर, छेना और मिठाइयों के नमूने भी जांच के लिए सील किए। मेरठ में फेस्टिव सीजन में मिलावट को रोकने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Meerut News: मेरठ में त्यौहारों से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDए) ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा। विभाग ने खोया मंडी में छापा मारकर लगभग 2500 किलो मिलावटी खोया जब्त किया। जिसे लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड में नष्ट कराया। इसके अलावा विभाग ने अलग-अलग स्थानों से डेढ़ क्विंटल पनीर, दो क्विंटल छेना और कुछ मिठाइयों के नमूने भी जांच के लिए सील किए हैं।

खोया में दुर्गंध और कसैलापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में मंगलवार सुबह छह बजे एक भार वाहन की जांच की गयी। इस दौरान उसमें करीब 2500 किलोग्राम मिलावटी खोया बरामद किया गया। मौके पर किए गए परीक्षण में खोये से दुर्गंध आने और कसैलापन महसूस होने पर उसके नमूने को प्रयोगशाला भेजा गया। त्वरित जांच में खोया मिलावटी पाया गया।

डंपिंग ग्राउंट में नष्ट किया खोया

अधिकारी ने बताया कि विभाग ने इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों से डेढ़ क्विंटल पनीर, दो क्विंटल छेना तथा कुछ मिठाइयों के नमूने भी जांच के लिए सील किये हैं। टीम ने मिलावटी खोये को डंपिंग ग्राउंड में नष्ट करा दिया। कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई त्यौहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग की सख्त निगरानी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article