गाजियाबाद

Ghaziabad: पत्‍नी छोड़ कर गई तो शख्स ने रेलवे स्टेशन पर फोन कर दी बम की सूचना, गिरफ्तार होने पर किए हैरान करने वाले खुलासे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 02:55 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद रेलवे स्‍टेशन पर बम रखे होने की फर्जी सूचना देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपित से पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। आरोपित की बीबी उसे छोड़कर चली गई थी और परिवार भी अपनाने को तैयार नहीं था। इसलिए आरोपी खुद से जेल जाने के लिए बम की फर्जी सूचना दी।

Image

डॉट स्क्वाड के साथ जांच के लिए जाती पुलिस टीम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी को उसकी बीबी और परिवार ने छोड़ दिया
  • आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दी फर्जी सूचना
  • आरोपी इटावा का रहने वाला और दिल्‍ली में करता नौकरी

Ghaziabad: गाजियाबाद रेलवे स्‍टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्‍यक्ति ने फोन कर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बम होने की सूचना दी। गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर चल रही पुलिस आनन-फानन में डॉग व बम स्क्वाड लेकर स्‍टेशन पहुंच गई और तलाशी अभियान शुरू किया। सैकड़ों पुलिसकर्मी कई घंटे तक बम की तलाश करते रहे, लेकिन बम नहीं मिला। यह पूरी घटना बीते बुधवार की है, अब इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने फोन करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार बम की फर्जी सूचना देने वाला आरोपित घरेलू कलह के चलते तनाव में चल रहा है। आरोपी की बीबी इसे छोड़कर चली गई है। आरोपी खुद से जेल जाना चाहता था, इसलिए उसने पुलिस को फोन कर बम की फर्जी सूचना दी।

एसीपी कोतवाली अंशु जैन ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक फोन आया। फोन करने वाले व्‍यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक बम फिट किया है। अगर लोगों को बचा सकते हो तो बचा लो। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत ही स्‍टेशन पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया, लेकिन कई घंटे के तलाश के बाद भी बम नहीं मिला। वहीं, पुलिस की एक टीम फोन करने वाले को पकड़ने के लिए उसके नंबर को ट्रेस करना शुरू किया और कुछ ही घंटे में दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित की पहचान इटावा के कायस्थ टोला निवासी हर्षित दीक्षित के तौर पर हुई है।

आरोपित जेल में रहकर पाना चाहता है मानसिक शांति

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, आरोपित ने बताया कि उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर पांच साल पहले दूसरे धर्म की युवती से शादी की थी। जिसके बाद से वह परिवार से अलग होकर पत्‍नी के साथ दिल्ली आकर रहने लगा और यहां एक मैरिज होम में मैनेजर की जॉब करता था। आरोपित ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी बीबी उसे छोड़कर चली गई और उसके परिवार वाले भी उसे अपनाने को तैयार नहीं थे, इसलिए वह मानसिक तनाव में चला गया। इस वजह से उसने अपनी नौकरी भी छोड़ दी और वह जेल जाकर सुकून से रहना चाहता था। इसलिए उसने गाजियाबाद रेलवे स्टेशपर बम रखे होने की फर्जी सूचना दी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article