गाजियाबाद

Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन से टकराया तेंदुआ, हुई मौत, नोएडा में दिखा था आखिरी बार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 12:41 PM IST

Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर टोल प्‍लाजा के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन से टकराकर एक तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग की टीम अब पूरे मामले की जांच में जुटा है। बीते दिनों मेरठ और नोएडा में कई बार तेंदुआ देखा गया। ऐसे में वन विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि हादसे का शिकार तेंदुआ कहां से आया।

Image

हादसे का शिकार तेंदुआ

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भोजपुर टोल प्‍लाजा के पास वाहन से टकराया तेंदुआ
  • चार से पांच साल का है तेंदुआ, सिर में गंभीर चोट से मौत
  • वन विभाग ने भोजपुर थाने में दर्ज कराया एफआईआर

Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर के टोल प्‍लाजा के पास मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक तेंदुआ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से तेंदुए के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीमें पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक (डीएफओ) मनीष सिंह ने बताया कि, जांच की जा रही है कि यह तेंदुआ कहा से आया और यहां तक कैसे पहुंचा। हालही में नोएडा और मेरठ में कई बार तेंदुआ देखा गया था।

वन विभाग अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण नाक और मुंह से बहुत ज्‍यादा रक्तस्राव हुआ है। चेहरे पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि, मरने वाले तेंदुआ की उम्र करीब चार से पांच साल है। यह एक व्यस्क नर है। इसके नाखून, खाल और दांत सुरक्षित है। इस हादसे को लेकर वन विभाग की तरफ से विभिन्‍न धाराओं के तहत थाना भोजपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वन विभाग के अनुसार, तीन चिकित्सकों का पैनल आज दोपहर तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम कर तेंदुआ के बारे में अहम जानकारी जुटाएगा।

तेंदुए की कुंडली खंगालने में जुटा वन विभाग

इस हादसे के बाद वन विभाग की टीम अब तेंदुआ की पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है। बता दें कि हाल ही में नोएडा ओर मेरठ में तेंदुआ दिखा था। नोएडा में पिछले दो सप्‍ताह में कई बार तेंदुआ दिखा है। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा भी लगा रखा है। इसी तरह मेरठ मेरठ में भी बीते कुछ दिनों से कई बार तेंदुआ दिखाई दिया है। मेरठ के गांधी बाग के पास पिछले पांच दिनों में तीन बार तेंदुआ दिखाई दिया। बीते शुक्रवार को जागृति विहार में एक सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हुआ था। तब से मेरठ की वन विभाग की टीम भी तेंदुए की तलाश में जुटी है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्‍द ही पता चल जाएगा कि यह तेंदुआ कहां से आया था और कहां जा रहा था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article