गाजियाबाद

Ghaziabad: हैवानियत का दिल दहला देने वाला मामला, पत्नी के प्रेमी की हत्‍या कर के किए 20 टुकड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 01:32 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में हैवानियत का दिल दहला देने वाला मामला सामन आया है। अवैध प्रेम प्रसंग से नाराज एक व्‍यक्ति ने अपने पत्‍नी के प्रेमी की हत्‍या कर उसके 20 टुकड़ें कर दिए। मृतक युवक आरोपी का रिश्‍ते में भांजा लगता था। पुलिस ने शव बरामद करने के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Image

हत्‍या मामले की जांच करने में जुटी पुलिस अधिकारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक युवक और आरोपी की पत्‍नी में चल रहा था प्रेम प्रसंग
  • आरोपी ने फोन कर मृतक को राजस्‍थान से बुलाया था
  • आरोपी ने मृतक को पहले पिलाई शराब, फिर कर दी हत्‍या


Ghaziabad: गाजियाबाद में हैवानियत का दिल दहला देने वाला मामला सामन आया है। यहां के खोड़ा इलाके में चार बोरियों के अंदर टुकड़ों में मिला एक युवक का शव इस हैवानियत की कहानी खुद बयां कर रहे हैं। शव को देखने वाले के रोंगटे खड़े हो गए। हत्यारोपित ने युवक की हत्‍या कर शव को 20 टुकड़ों में काट दिया है। शव के सिर को धड़ से अलग कर उसे पसलियों में फंसा दिया था। दोनों हाथ और पैर काटकर अलग कर दिए गए हैं। हत्‍यारे की दरिंदगी की इंतहा यहीं तक नहीं रूका, उसने मृतक के गुप्तांग को भी काट कर अलग कर दिया। पुलिस ने शव को टुकड़ों को बंटोर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने हत्‍यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि मृतक युवक और हत्यारोपित की पत्नी इंदिरापुरम में एक जगह पर ही काम करते थे। यहीं पर दोनों के बीच जान पहचान हुई और करीब दो साल पहले दोनों साथ में भाग गए। इसके बाद पति ने पुलिस को शिकायत दी थी। जांच के दौना पुलिस ने दोनों को राजस्थान से बरामद किया। इसके बाद पत्‍नी फिर से अपने पहले पति के साथ रहने लगी। वहीं, मृतक युवक राजस्थान में ही रहने लगा था और एक-दो माह में आरोपी की पत्‍नी से मिलने के लिए यहां आता-जाता रहता था। पुलिस के अनुसार, इससे नाराज पति ने युवक की हत्‍या करने की योजना बनाई।

मृतक रिश्‍ते में आरोपी का लगता था भांजा

गाजियाबाद पुलिस हत्‍यारोपी की पहचान मिलाल प्रजापति के तौर पर की है, यह मूलरूप से रजापुरा, संभल का रहने वाला है। वहीं, मृतक की पहचान कोटपुतली, राजस्थान का रहने वाला 26 वर्षीय अक्षय के रूप में हुई है। यह रिश्‍ते में आरोपी का भांजा लगता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि इसने वीरवार को फोन कर अक्षय को मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने पहले मृतक युवक को जमकर शराब पिलाई और फिर गड़ासे से उस पर हमला बोल दिया। युवक की हत्‍या कर उसके शव के 20 टुकड़े किए और इन टुकड़ों को चार बोरियों में भरकर घर के पास ही स्थित सिंचाई विभाग के खाली जमीन पर मौजूद कूड़े के ढेर में फेंक दिया। युवक के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए शनिवार शाम को शव के टुकड़े बरामद किए। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जब सख्‍त पूछताछ की गई तो उसने दिल दहला देने वाले हत्‍या का राजफाश कर दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article