गाजियाबाद से 40 श्रद्धालु पहुंचे संभल, 46 साल बाद खुले कार्तिकेय महादेव मंदिर के किए दर्शन

गाजियाबाद से 40 श्रद्धालुओं का जत्था संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचा। इस मंदिर के कपाट 46 साल बाद खुलवाए गए हैं। जिसके बाद इस मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इन श्रद्धालुओं ने आज संभल के कई अन्य प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन किए।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर में दर्शन करने के लिए गाजियाबाद से 40 श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा है। सभी श्रद्धालुओं ने संभल में प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।

End of Feed