गाजियाबाद

Ghaziabad: गाजियाबाद के होटल में युवती से रेप करने वाला आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने यूं बिछाया जाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 08:21 PM IST

Ghaziabad Rape Case : गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में युवती के साथ दुष्‍कर्म करने वाले होटलकर्मी को पुलिस ने दबोच लिया है। यह आरोपी शहर छोड़कर भागने के फिराक में था। पुलिस के अनुसार इस आरोपी ने दोस्‍तों के साथ न्‍यू ईयर पार्टी करने पहुंची युवती के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के समय युवती के दोस्‍त दूसरे रूम में पार्टी कर रहे थे।

Image

होटल में युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • घटना के समय रूम में अकेले सो रही थी पीड़िता
  • वारदात के बाद से ही आरोपी होटलकर्मी था फरार
  • पुलिस ने आरोपी को कौशांबी बस अड्डे से गिरफ्तार किया

Ghaziabad Rape Case : गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में दोस्‍तों के साथ न्‍यू ईयर पार्टी करने पहुंची युवती के साथ दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि यह रेप होटल के ही एक कर्मी ने किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक्‍शन में आई गाजियाबाद पुलिस ने आरोपित होटलकर्मी को मंगलवार को कौशांबी बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि दुष्‍कर्म का आरोपित होटलकर्मी सुबोध कुमार शहर से अपने घर भागने के फिराक में था। यह आरोपी मूल रूप से हाथरस जिले के बुढ़ाईच गांव का रहने वाला है। यह आरोपी यहां आनंद विहार क्षेत्र में रहता था।

गाजियाबाद पुलिस में दिए गए बयान के अनुसार पीड़िता मूलरूप से कानपुर की रहने वाली है और वह यहां इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में रहती थी। पीड़िता के अनुसार वह अपने पांच दोस्‍तों के साथ लेट नाइट न्‍यू ईयर पार्टी करने के बाद रात करीब साढ़े तीन बजे लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पहुंची। इसमें इन लोगों द्वारा तीन कमरे बुक किए गए थे। पीड़िता के अनुसार वह शराब के नशे में थी, इसलिए एक कमरे में जाकर सो गई। जबकि उसके दोस्त दूसरे कमरे में पार्टी कर रहे थे।

आरोपी घटना के बाद से ही चल रहा था फरार

पीड़िता के अनुसार कुछ देर बाद ही उसे अपने साथ गलत होने का आभास हुआ। उसने देखा की उसके कमरे में होटल का एक कर्मचारी घुस आया है। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी। इसके बाद घटना की जानकारी नीचे रिसेप्शन पर देने के साथ पुलिस को दी गई। पुलिस जब तक होटल पहुंची आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पीड़िता ने आरोपित सुबोध को पहचान लिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदल रहा था। हालांकि इसके बाद भी वह पुलिस से नहीं बच पाया। अधिकारियों के अनुसार, इस आरोपी के शहर से भागने की भनक पहले ही लग गई थी, इसलिए बस अड्डे और रेलवे स्‍टेशन पर पुलिस टीम को पहले से ही तैनात कर दिया गया था। यह आरोपी जैसे ही वहां पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article