गाजियाबाद

Ghaziabad Accident: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 3 दोस्तों की मौत; वाहन चालक फरार

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में एनएच-9 पर एक तेज रफ्तार बाइक की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Image

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में मंगलवार देर रात एनएच-9 पर दर्दनाक हादसा हो गया। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन किशोरों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की भी तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात विजय नगर थाना क्षेत्र में आईपीईएम कॉलेज कट के पास हुई। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) रितेश त्रिपाठी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पीड़ितों की पहचान आर्यन (16), भावुक तोमर (15) और मयंक (11) के रूप में हुई है, जो क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में शांति नगर, स्ट्रीट नंबर 6 के निवासी थे। तीनों गहरे दोस्त थे और घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

पुलिस के मुताबिक, हाईवे पर मोटरसाइकिल खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शवों को एमएमजी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर भाग गया, पुलिस ने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें