गाजियाबाद

Ghaziabad: मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन, इन जगहों पर होगा ट्रैफिक ब्‍लॉकेज, जानें कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 02:53 PM IST

Ghaziabad: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को गाजियाबाद पहुंच रही है। जिसे लेकर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन किया है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लोनी बॉर्डर से लेकर मंडोला बॉर्डर तक इस हाईवे को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को दूसरे रूट्स पर डायवर्ड किया जाएगा।

Image

भारत जोड़ों यात्रा के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बंद

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लोनी से मंडोला बॉर्डर तक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बंद
  • मंगलवार सुबह 10 से 6 बजे तक बंद रहेगा वाहनों का संचालन
  • कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कारण हुआ रूट डायवर्जन

Ghaziabad: बागपत और गाजियाबाद से दिल्‍ली के तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत दोपहर 12 बजे गाजियाबाद पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। पुलिस की इस एडवाइजरी के अनुसार 3 जनवरी की सुबह से लेकर शाम तक लोनी बॉर्डर से लेकर मंडोला बॉर्डर तक इस हाईवे पर सभी तरह के वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को दूसरे रूट्स पर डायवर्ड किया जाएगा।

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के अपर पुलिस आयुक्त रामानंद कुशवाहा ने हाईवे ब्‍लॉकेज और रूट डायवर्जन की जानकारी देते हुए बताया कि, ये डायवर्जन 3 जनवरी की सुबह 10 बजे से लागू हो जाएगी, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि इस दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की जगह वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। इस दौरान किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने फोन नंबर 9643322904, 8130674912 भी जारी किया है।

मंगलवार को यह रहेगा डायवर्जन रूट प्लान

बागपत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को 3 जनवरी को पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के माध्‍यम से दिल्ली-गाजियाबाद की तरफ भेजा जाएगा। वहीं, पुस्ता दिल्ली की तरफ से छोटे वाहनों को विजय विहार पुलिस चौकी से डायवर्ड कर सभापुर सोनिया विहार और आवास-विकास होते हुए बागपत की तरफ भेजा जाएगा। इसी तरह बागपत की तरफ से गाजियाबाद आने वाले छोटे वाहनों को चिरौड़ी-बंथला मार्ग से टर्न लेकर टीला मोड़ होने हुए जाना होगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बागपत से दिल्ली की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों को नौसरपुर गांव तिराहा से आवास विकास की तरफ भेजा जाएगा। ये वाहन ट्रोनिका सिटी पुलिस चौकी और सोनिया विहार होते हुए निकलेंगे। वहीं, लोनी तिराहा से बागपत की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों को चिरौड़ी-बंथला मार्ग से आगे की तरफ भेजा जाएगा। इसी तरह लोनी से बागपत की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को राजनगर एक्सटेंशन और दुहाई होते हुए पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 3 जनवरी को बंथला-लोनी तिराहा और गोल चक्कर दिल्ली से लोनी बॉर्डर तक सभी वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article