गाजियाबाद

Ghaziabad: गाजियाबाद को मिलेगा नया टूरिस्‍ट प्‍लेस, 43 एकड़ में बनेगा एम्यूजमेंट पार्क, जानें क्या होगी खासियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 10:40 PM IST

Ghaziabad: साहिबाबाद की सिद्धार्थ विहार योजना में दिल्‍ली-एनसीआर का सबसे बड़ा एम्यूजमेंट पार्क बनने जा रहा है। इस पार्क को आवास विकास परिषद 43 एकड़ क्षेत्रफल में बनाएगा। इस पार्क की टेंडर प्रक्रिया जल्‍द ही जारी की जाएगी। इसे पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। पार्क में लोगों के मनोरंजन के लिए कई सुविधाएं दी जाएंगी।

Image

आवास विकास परिषद के इस क्षेत्र में बनेगा पार्क

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सिद्धार्थ विहार योजना में बनेगा यह एम्यूजमेंट पार्क
  • पीपीपी मॉडल पर विकसित होगा पार्क, टेंडर प्रक्रिया जल्‍द
  • इस पार्क में लोगों को मनोरंजन के लिए मिलेगा बहुत कुछ

Ghaziabad: गाजियाबाद को इस साल दिल्‍ली-एनसीआर के सबसे बड़े एम्‍यूजमेंट पार्क का तोहफा मिलने जा रहा है। साहिबाबाद की सिद्धार्थ विहार योजना में इस एम्यूजमेंट पार्क का डेवलपमेंट 43 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाएगा। इस एम्यूजमेंट पार्क का निर्माण कार्य इसी माह शुरू हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, पार्क के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्‍द ही जारी की जाएगी। इसे पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। इस पार्क में बोटिंग क्लब, रेस्टोरेंट और औषधी पार्क भी बनाया जाएगा। जहां पर यह एम्‍यूजमेंट पार्क बनने जा रहा है, वहां पर पहले गोल्फ कोर्स बनना था लेकिन उस प्रोजेक्‍ट के ठंडे बस्‍ते में चले जाने से अब यहां पर इस पार्क को बनाया जाएगा।

आवास विकास परिषद ने इस पार्क को बनाने के लिए सिद्धार्थ विहार योजना के सेक्टर पांच में 43 एकड़ जमीन को पहले ही आरक्षित कर लिया है। विकास परिषद के अधिकारियों के अनुसार, यहां की कई बहुमंजिला सोसायटीज में इस समय हजारों लोग आकर रहने लगे हैं। इसलिए यहां पर लगातार सुविधाएं विकसित की जा रही है। इन योजनाओं के तहत ही इस एम्यूजमेंट पार्क को बनाया जाएगा।

इतिहास के थीम पर बनगा यह पार्क, दिखेंगे कई ऐतिहासक स्‍मारक

विकास परिषद के अधिशासी अभियंता प्रशांत वर्धन ने बताया कि, एम्यूजमेंट पार्क के लिए एक निजी फर्म को कंसल्टेंट के तौर पर नियुक्त कर दिया गया है। यह फर्म इस पार्क की खाका तैयार करने में जुटी है। जल्‍द ही इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा। इस पार्क के संचालन का जिम्मा पीपीपी मॉडल पर कंसल्टेंट फर्म को ही सौंपा जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार, इस पार्क में हर उम्र के व्यक्ति के मनोरंजन की व्यवस्था रहेगी। यहां पर वाटर पार्क भी बनेगा, जिसमें कई तरह के वाटर गेम्स, बोटिंग क्लब के साथ लोग मिनी गोल्फ कोर्स का भी लुफ्त उठा सकेंगे। यह पार्क पूरी तरह थीम बेस्ड होगा। यहां पर भारतीय इतिहास से जुड़े सभी स्मारकों के मॉडल बनाकर उनकी जानकारी भी दी जाएगी। पार्क में आने वाले लोगों को यहां ताज महल, लाल किला, कुतुब मीनार और पुराना किला के अलावा गाजियाबाद का घंटाघर, डासना गेट और दिल्ली गेट जैसी प्रसिद्ध जगहों के मॉडल भी देखने को मिलेगा। यह पार्क रात में सोलर लाइटों से जगमग होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें