गाजियाबाद

नौकरानी नहीं 'नरकरानी' है ये; खाने में पेशाब मिलाकर पूरे परिवार को खिला रही, CCTV में दिखी घिनौनी करतूत

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक परिवार को उनकी नौकरानी खाने में पेशाब मिलाकर खिलाती थी, जिससे पूरा परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगा। जब मालिक को नौकरानी पर शक हुआ तो उन्होंने अपने रसोई में कैमरे लगवा दिए, जिसका पता नौकरानी को नहीं था। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद करोबारी और उनके परिवार की आंखें फटी की फटी रह गईं-

Image

खाने में पेशाब मिलाकर खिलाती थी नौकरानी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पिछले 8 साल से काम रही थी नौकरानी
  • पेशाब मिलाकर खिलाती थी खाना
  • सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

Ghaziabad News: आज कल के बिजी लाइफ और नौकरी-पेशा लोगों के पास समय की कमी होती है। ऐसे में अक्सर लोग बाहर का खाना खाकर बीमार होने से बचने के लिए घरेलू सहायिका (Domestic House Helper) की मदद लेते हैं, लेकिन, क्या हो जब वही घरेलू सहायिका आपको घर का स्वच्छ खाना खिलाने की जगह उसमें अपना पेशाब मिलाने लगे। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक से सामने आया है, जहां एक परिवार को उनकी नौकरानी खाने में पेशाब मिलाकर खिलती रही, जिससे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। हालांकि, बाद में जब मालिक को शक हुआ तो उसने कैमरे लगवाए, जिससे उसकी ये घिनौना हरकत सामने आई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूरे परिवार के खाने में मिलाती थी पेशाब

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक घरेलू सहायिका रियल एस्टेट कारोबारी के परिवार को अपने पेशाब से खाना बनाकर खिलाती थी, जिससे पूरे परिवार को लीवर की बीमारी हो गई। बाद में मालिक को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ी है। जिसके बाद उन्होंने रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कैमरे के फुटेज में नौकरानी की शर्मनाक हरकत कैद हो गई और पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी नौकरानी सालों से ऐसा कर रही थी।

लीवर की बीमारी से ग्रसित हुआ परिवार

क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसाइटी में रियल एस्टेट कारोबारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। करोबारी की पत्नी ने बताया कि उनके घर में शांतिनगर निवासी रीना बतौर घरेलू सहायिका करीब आठ साल से काम कर रही है। घर में चौका-बर्तन के अलावा परिवार का खाना भी वही बनाती थी। कारोबारी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से परिवार के लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे थे। शुरू में तो उन्होंने कोई संक्रमण समझकर डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन जब राहत नहीं मिली तो उन्हें संदेह हुआ। वहीं एक-एक के कर पूरा परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगा।

नगदी-सामान भी चोरी करने का आरोप

ऐसे में करोबारी को शक हुआ और उन्होंने घर और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इसमें पूरे मामले का पता चल गया। रियल एस्टेट कारोबारी का कहना है कि उनका परिवार घरेलू सहायिका रीना पर आंख बंदकर भरोसा करता था। इतना ही नहीं, बल्कि सब उसे परिवार के सदस्य के रूप में मानते थे। हर अच्छे बुरे हालात में उसके साथ रहते थे। हालांकि, पहले कई बार घर से नगदी और सामान भी चोरी हुआ, लेकिन उन्होंने रीना पर कभी शक नहीं किया।

शक होने पर कैमरे लगवाए

परिवार का कहना है कि कुछ समय पहले टीवी पर एक नौकरानी का कारनामा देखा था। वह खाने में अपना पेशाब मिलाकर परिवार को खिलाती थी। परिवार के सदस्य बीमार होने लगे, ऐसे में उन्हें भी अपनी घरेलू सहायिका पर शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने घर और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसका पता घरेलू सहायिका को नहीं लगने दिया। घरेलू सहायिका सोमवार को खाना बनाते समय अपना पेशाब मिलाते हुए कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखते ही कारोबारी और उनके परिजनों के होश उड़ गए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

करोबारी ने इसके बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी द्वारा थाने में शिकायत देने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस में शिकायत का पता लगने घरेलू सहायिका रीना ने कारोबारी की पत्नी से झगड़ा किया और पूछताछ में वह पुलिस के सामने आरोपों को नकारती रही। लेकिन, जब उसे रसोई में लगे कैमरे की फुटेज दिखाया गया तो चुप रह गई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें