Ghaziabad News: गाजियाबाद की थाना क्रोसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से आग की घटना का मामला सामने आया है जहां पंचशील सोसायटी के एक फ्लैट की बालकनी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। इस फ्लैट में एक युवक रहता था, जो फ्लैट से सही समय पर बाहर निकल आया। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम के लोगों ने फ्लैट में लगी आग पर काबू पा लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
गाजियाबाद
Ghaziabad News: पंचशील सोसायटी के फ्लैट में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक, देखें वीडियो
- Authored by: पूजा कुमारी
- Updated Nov 3, 2023, 09:45 AM IST
