गाजियाबाद

Ghaziabad Best Street Market: नए साल पर इन मार्केट से करें सर्दियों की सस्‍ती स्ट्रीट शॉपिंग, कीमत कर देगी हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 10:35 PM IST

Ghaziabad Best Street Market: दिल्‍ली की तरह गाजियाबाद में भी स्‍ट्रीट शॉपिंग के लिए कई शानदार जगह है। यहां के लोक मार्केट में आप आसानी से सस्ते और कम दाम में शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप गाजियाबाद के आसपास रहते हैं तो अपने दोस्‍तों और परिवार के साथ यहां पर नए साल की जमकर शॉपिंग कर सकते हैं।

Image

गाजियाबाद का तुराब नगर बाजार

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • घंटाघर मार्केट लड़कियों की शॉपिंग के लिए फेमस
  • सदर बाजार में होलसेल की कीमत पर करें खरीददारी
  • गाजियाबाद के फेमस स्‍ट्रीट मार्केट में तुराब नगर बाजार की अलग पहचान

Ghaziabad Best Street Market: एनसीआर और आसपास रहने वाले ज्यादातर लोग शॉपिंग करने के लिए अक्सर दिल्ली का रुख करते हैं, लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि स्‍ट्रीट शॉपिंग के लिए गाजियाबाद भी एक शानदार जगह है। यहां के लोकल मार्केट में आप आसानी से सस्ते और कम दाम में शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप गाजियाबाद के आसपास रहते हैं तो नए साल पर यहां के मार्केट में सस्ती स्ट्रीट शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आपको कई ऐसे फेमस स्ट्रीट मार्केट मिल जाएंगे, जहां पर अपने बजट में जमकर खरीदारी कर सकते हैं, तो अब देर किस बात की नए साल पर दोस्‍तों या परिवार के साथ गाजियाबाद की इन फेमस स्ट्रीट मार्केट्स के चक्‍कर लगाने जरूर जाइए।

घंटाघर मार्केट

यह गाजियाबाद की सबसे पुराने स्ट्रीट मार्केट है। अगर आप सस्ते दामों में किफायती शॉपिंग करना चाहते हैं तो दोस्‍तों के साथ इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें। इस मार्केट में आपको सस्ते दामों में कपड़े से लेकर चूड़ियां, किचन आइटम और फैशन वियर से जुड़े सामानों की जमकर शॉपिंग कर सकते हैं। लड़कियों की शॉपिंग के लिए यह मार्केट खास है।

सदर बाजार

गाजियाबाद के सबसे सस्‍ते लोकल मार्केट में सदर बाजार भी शामिल है। सर्दी की सस्ती और किफायती शॉपिंग के लिए आप इस स्ट्रीट मार्केट में आ सकते हैं। यहां आपको होलसेल की कीमत पर कई सारी चीजें रिटेल में ही मिल जाएंगी। यह बाजार खासतौर पर स्टेशनरी ओर खिलौनों की शॉपिंग के लिए फेमस है। यहां रोजमर्रा के सामान भी आसानी से मिल जाते हैं।

गांधीनगर मार्केट

गांधीनगर की मार्केट यहां के स्थानीय लोगों के बीच काफी फेमस है। यह मार्केट होलसेल शॉपिंग के लिए जानी जाती है। यहां फैशन वियर आपको बेहद कम कीमत में आसानी से मिल जाएगा। यहां पर आप कपड़ों के अलावा, फुटवियर की भी शॉपिंग कर सकते हैं। शादी या किसी फंक्शन से जुड़ी शॉपिंग के लिए यह जगह फेमस है।

तुराब नगर मार्केट

गाजियाबाद के फेमस स्‍ट्रीट मार्केट में तुराब नगर बाजार की अलग पहचान है। त्योहारों के मौसम में भीड़ के कारण यहां पर चलने के लिए भी जगह नहीं मिलती। यह बाजार हमेशा भीड़भाड़ से भरा रहता है। यह जगह सस्‍ते कपड़ों के अलावा सस्ती ज्वेलरी और फुटवियर के लिए भी जानी जाती है। सस्ती शॉपिंग के अलावा यहां स्‍वाद के भी कई ऑप्‍शन हैं।

चोपला मार्केट

गाजियाबाद की चोपला मार्केट अपने लकड़ी के सामानों के लिए प्रसिद्ध है। इस मार्केट में शॉपिंग के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां पर आप घर के लिए किफायती दामों में सोफा, बेड, कुर्सी और डायनिंग टेबल जैसे सामान खरीद सकते हैं। यहां आपको विभिन्न प्रकार के स्‍टाइलिश फर्नीचर बहुत कम रेट में मिल जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article