गाजियाबाद

Ghaziabad News: चिकन फ्राई को लेकर पति- पत्नी में हुआ विवाद, पति ने कैंची घोंपकर की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद में पेशे से दर्जी एक शख्स ने चिकन फ्राई को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

चिकन फ्राई खरीदने को लेकर हुई बहस के बाद महिला की गई जान।

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पेशे से दर्जी एक व्यक्ति ने ‘चिकन फ्राई’ खरीदने को लेकर हुई बहस के बाद अपनी पत्नी की गर्दन में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। लोनी क्षेत्र के कार्यवाहक अपर पुलिस आयुक्त (ACP) सिद्धार्थ गौतम ने शनिवार को कहा,‘‘लोनी पुलिस थाने के तहत प्रेम नगर कॉलोनी के शाहिद हुसैन को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।’’

चिकन फ्राई को लेकर हुए विवाद में गई महिला की जान

अधिकारी ने कहा कि पेशे से दर्जी शाहिद ने शुक्रवार रात बहस के बाद अपनी पत्नी नूर बानो (46) की गर्दन में कैंची घोंप दी। उन्होंने कहा कि पत्नी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब पत्नी ने शाहिद को बाजार से चिकन फ्राई खरीदने के लिए कुछ पैसे देने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने कहा कि शाहिद को चिकन लाने के लिए पैसे देने से इनकार के बाद उसकी पत्नी बाहर गई और खुद चिकन खरीद कर लायी। पुलिस ने बताया कि इस बात पर फिर दोनों के बीच बहस हुई और इस दौरान शाहिद ने पत्नी नूर बानो की गर्दन पर कैंची से वार कर दिया। पुलिस ने कहा कि हमले के कारण घायल नूर बानो को उसके बच्चे अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गयी। यह घटना नूर बानो के बच्चों के सामने हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ घंटे बाद उसके पति शाहिद को गिरफ्तार कर लिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article