Namo Bharat Train Timing: नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब नमो भारत की टाइमिंग को दो घंटे और बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी घोषणा की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत ट्रेनों के शाम के समय को दो घंटे तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) पर ट्रेनें सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चलती थी। गाजियाबाद में आरआरटीएस सेक्शन के 34km लंबे हिस्से में नमो भारत चलाई जाती थी, जिसमें आठ स्टेशन शामिल थे। इन स्टेशनों में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर (दक्षिण) और मोदीनगर (उत्तर) शामिल थे।
नमो भारत के समय में बदलाव
अब रात 10 बजे तक चलेगी नमो भारत ट्रेनें
अब यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 20 मई से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का परिचालन समय रात 10 बजे तक बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद नए टाइम टेबल के मुताबिक नमो भारत ट्रेन की सेवाएं सोमवार से शनिवार तक सुबर 6 बजे से रात 10 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के संचालित किया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए बदला गया समय
नमो भारत की इस टाइमिंग को यात्रियों को ध्यान में रखकर बदला गया है। जिससे की इस ट्रेने से सफर कर रहे पैसेंजर को अब किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होगी। एनसीआरटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ट्रेन की इस टाइमिंग को यात्रियों को सुविधा को देखकर बदला गया है, जिससे कि ऑफिस से देरी से निकलने वाले यात्रियों को ट्रेन मिलने में कोई असुविधा न हो। आगे उन्होंने कहा कि ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव लाने से महिलाओं को भी सुविधा होगी। ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव लाने से यात्रियों के संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है। वहीं मेरठ स्टेशन के चालू हो जाने से यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। एनसीआरटीसी को उम्मीद है कि मेरठ (दक्षिण) स्टेशन चालू होने के बाद यात्रियों की संख्या अधिक होगी।
रोजाना 20-25% यात्री करते हैं सफर
अधिकारी ने का कहना है कि वर्तमान में गाजियाबाद और मोदीनगर (उत्तर) स्टेशनों पर रोजाना आने वाले यात्रियों की संख्या 20 से 25% है। एक बार जब मेरठ (दक्षिण) चालू हो जाएगा, तो ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद है। अब तक गाजियाबाद और मोदीनगर (उत्तर) के दो स्टेशनों 20 से 25% लोग रोजाना अपना सफर तय करते हैं।
82 किमी लंबी आरआरटीएस परियोजना
आपको बता दें कि 8 मई तक नमो भारत ट्रेनों ने गाजियाबाद में 34km रूट पर लगभग 10 लाख यात्रियों को दर्ज किया है। 82km लंबी आरआरटीएस परियोजना का लक्ष्य दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ को नमो भारत ट्रेनों से जोड़ना है। जिनकी गति 180km प्रति घंटा है। गाजियाबाद में 34 किलोमीटर के परिचालन मार्ग के अलावा, एनसीआरटीसी ने मेरठ (दक्षिण) में पहले स्टेशन पर काम पूरा कर लिया है। इसके संचालन चालू हो जाने पर यह आरआरटीएस कॉरिडोर में 8km और जोड़ देगा।
