17 इंटरचेंज, 140 ब्रिज और 28 फ्लाइओवर वाले इस Expressway का उद्घाटन अगले महीने

गंगा एक्सप्रेसवे लगभग 594 किलोमीटर लंबा मेगा प्रोजेक्ट है, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। UPEIDA के अनुसार इसका उद्घाटन फरवरी में हो सकता है। यह मेरठ से प्रयागराज तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ेगा, यात्रा समय घटाएगा, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा और आधुनिक AI आधारित सुरक्षा व FASTag टोलिंग से सफर का बेहतर अनुभव देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • गंगा एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे बड़ा मेगा रोड प्रोजेक्ट
  • गंगा एक्सप्रेसवे FASTag आधारित टोल ट्रायल पूरी तरह सफल
  • पूर्वी-पश्चिमीयूपीकोजोड़करयात्रासमयऔरलागतमेंकमी

देश के विकास को रफ्तार देने में एक के बाद एक बन रहे एक्सप्रेसवेज का बड़ा योगदान है। वैसे भी कहते हैं विकास सड़क के जरिए ही पहुंचता है। देश में सबसे लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बन रहा है। उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे भी बन रहा है। जी हां, गंगा एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे और इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने सोशल मीडिया X के जरिए जानकारी दी है कि गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन अगले महीने हो सकता है। यानी फरवरी में आप गंगा एक्सप्रेसवे पर फर्राटा मार सकते हैं। चलिए जानते हैं गंगा एक्सप्रेसवे और UPEIDA के दावे के बारे में -

Ganga Expressway opening.

लगभग तैयार है गंगा एक्सप्रेसवे, अगले महीने हो सकता है उद्घाटन

कितना लंबा है गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किलोमीटर है और जब तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। UPEIDA के अनुसार एक्सप्रेसवे को अगले महीने आम जनता के लिए खोला जा सकता है। बताया गया कि एक्सप्रेसवे पर FASTag आधारित टोल प्लाजा का ट्रायल सफल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि टेस्टिंग के दौरान कॉन्टैक्टलेस टोल कलेक्शन सिस्टम ने बेहतरीन काम किया। इस तरह गंगा एक्सप्रेसवे की ओपनिंग में एक बड़ा अवरोध दूर हो गया।

End of Feed