शहर

Kedarnath Rescue Operation: केदारनाथ में बचाव अभियान का चौथा दिन, 10 हजार से ज्यादा लोगों का किया गया रेस्क्यू

Kedarnath Rescue Operation: बुधवार रात अतिवृष्टि और बादल फटने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली, भीमबली, घोड़ापड़ाव और रामबाड़ा सहित कई स्थानों पर मार्ग बह गया था और अन्य जगहों पर पहाड़ी से भूस्खलन और बड़े-बड़े पत्थर आने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे जगह-जगह पर श्रद्धालु फंस गए थे।

Image

केदारनाथ में बचाव अभियान

Photo : Twitter

Kedarnath Rescue Operation: केदारनाथ में बचाव अभियान आज यानि कि रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों को बचाव कर्मी सुरक्षित निकाल चुके हैं। कई के अभी भी फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा।

अभी फंसे हैं सैकड़ों लोग

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने यहां बताया कि अब केवल केदारनाथ में 350 और लिंचोली में 50 यात्री शेष हैं।

उन्होंने बताया कि फंसे लोगों को निकालने के लिए बृहस्पतिवार से अभियान जारी है लेकिन केदारनाथ तथा आसपास के क्षेत्रों में छाए घने बादलों के कारण हवाई अभियान के संचालन में व्यवधान हो रहा है।

हेलीकॉप्टर को हो रहा प्रयोग

उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण केंद्र के निर्देश पर भारतीय वायु सेना द्वारा उपलब्ध कराया गया चिनूक हेलीकॉप्टर एक भी उड़ान नहीं भर पाया, जबकि एमआई17 हेलीकॉप्टर केवल तीन ही उड़ान भर पाया, जिससे 60 लोगों को बचाया गया। सुमन ने बताया कि मौसमी दशाओं को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा पांच छोटे हेलीकॉप्टरों से हवाई अभियान चलाया जा रहा है।

खराब मौसम के कारण दिक्कत

उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने के कारण सुबह करीब 400 लोगों को केदारनाथ से लिंचोली पैदल लाया गया और फिर वहां से उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से चारधाम और सिरसी हेलीपैड पहुंचाया गया।इसके अलावा, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव दल लोगों को वैकल्पिक मार्गों से भी बाहर लाए। रविवार शाम पांच बजे तक केदारनाथ यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों केदारनाथ, लिंचोली, भीमबली तथा गौरीकुंड से कुल 2622 लोगों को हवाई मार्ग के जरिये चारधाम हेलीपैड और सिरसी हेलीपैड लाया गया जबकि भीमबली और लिंचोली से 567 लोगों को पैदल मार्ग से चौमासी कालीमठ लाया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article