शहर

Kushinagar: घोर अंधेरा और तेज बहाव के बीच फंसे चार लोग, प्रशासन की बहादुरी से बची जान

यूपी के कुशीनगर में पानी के तेज बहाव में चार लोग फंस गए, जिसे जिला प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला प्रशासन ने खड्डा तहसील की बड़ी गंडक नदी में अचानक बढ़े हुए जलप्रवाह के बीच फंसे चार लोगों का अदम्य साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू किया। टीम ने देर रात घोर अंधेरे और तेज बहाव के बीच महज कुछ मिनटों में रेस्क्यू ऑपेरशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए सभी को सुरक्षित बचा लिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के रेस्क्यू ऑपरेशन की काफी तारीफ की। बता दें कि यहां वर्ष 2003 में तेज बहाव की वजह से 16 लोगाें की जान चली गई थी।

नाव पलटने के बाद हुआ हादसा

राहत आयुक्त जीएस नवीन के मुताबिक बुधवार रात 8 बजे कुशीनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि खड्डा तहसील के एसडीएम ऋषभ पुंडीर और एडीएम एफआर वैभव मिश्रा ने बड़ी गंडक नदी में अचानक तेज बहाव की वजह से एक नाव पलटने की सूचना दी। इस हादसे में चार लोग पुनियावन पुल के पास तेज बहाव के बीच फंसे थे।

मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने रात में रेस्क्यू ऑपरेशन की परमिशन मांगी। तत्काल परमिशन देते हुए एसडीआरएफ के कमांडेंट को रेस्क्यू का आदेश दिया गया। एडीएम एफआर वैभव मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन की परमिशन मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। घोर अंधेरा होने की वजह से एसडीआरएफ ने ऑपरेशन चलाने में असमर्थता जताई। इस पर तत्काल प्रकाश की व्यवस्था कराई गई। इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया।

रात में किया गया रेस्क्यू

एडीएम एफआर वैभव मिश्रा, एसडीएम खड्डा ऋषभ पुंडीर और एसडीआरएफ की टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते में हुए कड़ी मशक्कत के बाद महज 40 मिनट में पानी की तेज बहाव में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी का मेडिकल चेकअप कराया गया। वहीं, डॉक्टर्स के क्लीयरेंस के बाद सभी को गाड़ी से उनके घर पहुंचाया गया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि बड़ी गंडक नदी की तेज बहाव में फंसे चारों लोग बिहार के रहने वाले थे। चारों लोग देर रात नदी में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान नदी का बहाव अचानक तेज हो गया और नाव पलट गई। तेज बहाव होने की वजह से चारों लोग बहते हुए पुनियाहवा पुल के पास फंस गए।

ग्रामीणों ने दी सूचना

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया। इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया और 40 मिनट में सफलतापूर्वक सभी को बचा लिया गया। नदी की तेज बहाव में राजकुमार साहनी, भुवाली साहनी, सुभाष साहनी और शैलेश कुमार फंस गए थे। चारों बिहार के बगाह नारायणपुर घाट के रहने वाले हैं। ऑपरेशन के बाद सभी का मेडिकल चेकअप कराया गया। इसके बाद गाड़ी से सभी को उनके घर पहुंचाया गया।

इनपुट-आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!