Howrah News: पश्चिम बंगाल के हावड़ा से आई बड़ी खबर। हावड़ा के शिबपुर फोर्सा रोड के इलाके में स्थित पेट्रोल पंप के बगल के गोदाम में शुक्रवार सुबह लगी भीषण आग। गोदाम में लगी आग की जानकारी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई थी। अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के अनुसार अभी किसी के घायल या हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। आग की स्थिति की जानकारी प्राप्त होते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजुद है। गोदाम में लगी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए प्रतिक्षा करें...
