मथुरा : वृंदावन स्थित रुक्मणि विहार इलाके में नव-निर्मित सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार को ही होटल का उद्घाटन हुआ था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद अचानक आग लगने से सब तहस नहस हो गया। आग ने विकराल रूप ले लिया और होटल के अंदर धुआं भर गया, जिससे कई लोग फंस गए।
दमकल विभाग की टीमें ने किया लोगों को रेस्क्यू
जानकारी के मुताबिक, हादसे में 3 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
फिलहाल, होटल में फंसे हुए लोगों क्रेन के जरिए रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के इलाके को खाली करवा दिया है और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
अस्पताल में भर्ती किए गए झुलसे लोग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है, जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया मंजर
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक होटल से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क गई। अंदर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर बाद दमकल की गाड़ियां जल्दी पहुंच गईं, जिससे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मंजर बेहद डरावना था।
