फरीदाबाद

Faridabad Crime: शातिर ठग ने कर डाली 100 से ज्‍यादा वारदातें, पकड़ा गया तो बोला भगवान का आदेश है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 06:17 PM IST

Faridabad Crime: फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने ठगी के मामले में एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 100 से ज्‍यादा ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, उस पर भगवान की कृपा है और उनके आदेश पर ठगी करता है। इसी वजह से पुलिस अब तक उसे पकड़ा नहीं पाई थी।

Image

फरीदाबाद में शातिर ठग गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • शातिर आरोपी सिर्फ बुजुर्गों से ठगता था आभूषण व रुपये
  • 9 साल से कर रहा था ठगी, छह साल में 100 से ज्‍यादा ठगी
  • दो माह पीछा करने के बाद क्राइम ब्रांच ने इसे दबोचा


Faridabad Crime: फरीदाबाद में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचा है, जो लंबे समय से लोगों के साथ ठगी कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने जब इस आरोपी से पूछताछ की तो इसने हैरान करने वाला खुलासा किया। आरोपी ने कहा कि, वह अपने मन से लोगों के साथ ठगी नहीं करता था। उसे ठगी करने के लिए भगवान ने आदेश दे रखा है। फरीदाबाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इस आरोपी ने पूछताछ में स्‍वीकार्य किया है कि, पिछले छह साल से यह स्कूटी पर सवार होकर एक ही तरीके से ठगी कर रहा है। यह आरोपी बुजुर्गों के आभूषण व रुपये ठगता था। पुलिस अभी इस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

फरीदाबाद पुलिस ने इस आरोपी की पहचान छांयसा गांव के रहने वाले शिवकुमार के तौर पर की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, यह बहुत ही शातिर ठग है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों को भी भटकाने की कोशिश की। आरोपी ने कहा कि, ठकी करने के लिए उसको भगवान का आदेश है और दैवीय शक्ति का आशीर्वाद। ठगी में भगवान उसकी मदद करते हैं। यही कारण है कि, लोग आसानी से उसकी बात में आ जाते हैं और ठगी में उसकी मदद करने लगते हैं। इसी शक्ति ने उसे इतने सालों तक पुलिस से बचाए रखा।

अब तक 100 से ज्‍यादा ठगी, सिर्फ फरीदाबाद में ही 50 ठगी

पुलिस जांच अधिकारियों ने बताया कि, इसे आरोपी की उम्र 30 साल है। पूछताछ में पता चला है कि, यह आरोपी नौ साल की उम्र से चोरी व ठगी कर रहा है। यह आरोपी पिछले करीब छह साल से दिल्ली-एनसीआर में 100 से ज्‍यादा ठगी की वारदात कर चुका है। इस शातिर ने केवल फरीदाबाद में ही 50 से ज्‍यादा ठगी की वारदात की है। यह आरोपी सिर्फ बुजुर्गों को ही निशाना बनाता। यह आरोपी पहले बुजुर्गों से आत्मीयता बढ़ाता और फिर बातों में उलझाकर पैसे और आभूषण ठग कर फरार हो जाता। यह आरोपी लगातार वारदात को अंजात दे रहा था, लेकिन थाना पुलिस पकड़ नहीं पा रही थी। जिसकी वजह से इस शातिर को पकड़ने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को दी गई। इस टीम ने करीब दो महीने तक इस बदमाश को पकड़ने के लिए पीछे लगी रही और आखिर में इसके घर से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, इस आरोपी ने फरीदाबाद में 50 से ज्‍यादा वारदातें की हैं, लेकिन अभी केवल 20 वारदात में ही मामला दर्ज है। बाकि के मामलों में पूछताछ की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article