फरीदाबाद

Faridabad: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, दबोचा गया कुख्‍यात और वांटेड चोर, एक दर्जन से ज्‍यादा मामले दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 10:30 PM IST

Faridabad: क्राइम ब्रांच सेक्‍टर-56 की टीम ने फरीदाबाद के कुख्‍यात वाहन चोर को दबोच लिया है। इस शातिर अपराधी से पूछताछ में दर्जनभर मामलों का खुलासा कर पुलिस ने 10 चोरी की बाइक भी बरामद की है। यह आरोपी पहले रिक्‍शा चलाने का कार्य करता था, लेकिन अब यह कुख्‍यात वाहन चोर बन चुका है। आरोपी पर करीब दो दर्जन मुकदमें पहले से दर्ज हैं।

Image

फरीदाबाद का कुख्‍यात वाहन चोर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्राइम ब्रांच ने आरोपी के पास से बरामद की 10 बाइक
  • इस आरोपी ने जेल से बाहर आने के बाद कुछ दिनों में ही की कई चोरी
  • आरोपी पर पहले से ही दर्ज हैं दो दर्जन मुकदमें, कई बार गया जेल


Faridabad: फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम डीसीपी मुकेश मल्होत्रा के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने जिले के कुख्‍यात और शातिर वाहन चोर को दबोच लिया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी सुन्दर सिंह की टीम ने इस वांटेड वाहन चोर को शहर के एक इलाके से गुप्‍त सूचना के आधार पर दबोचा। यह जानकारी देते हुए फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार शातिर अपराधी का नाम सपात है। यह आरोपी मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव बिराल का रहने वाला है, लेकिन यह बीते कई सालों से फरीदाबाद में रहता है। पुलिस के अनुसार, यह आरोपी करीब 10 वर्ष पहले फरीदाबाद में रिक्शा चलाने का कार्य करता था, लेकिन अब यह फरीदाबाद का कुख्‍यात वाहन चोर बन चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि, क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से इस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान क्राइम ब्रांच टीम को अपने सूत्रों से सूचना मिली की यह आरोपी गांव फहतेपुर के एरिया में एक चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने नाकेबंदी कर इसे दबोच लिया। इस आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने 10 वाहन चोरी की वारदातों को भी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, इस आरोपी ने पूछताछ में शहर के बल्लभगढ़ और एनआईटी के 2-2 चोरी, थाना खेडीपुल, सेक्टर-17, एसजीएम नगर, आदर्श नगर, ओल्ड फरीदाबाद और मुजेसर में 1-1 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करने के साथ आरोपी की निशानदेही पर 10 बाइक भी बरामद की गई है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं करीब दो दर्जन मुकदमें

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, इस आरोपी पर पहले से ही करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी पर बीते वर्ष 2022 में वाहन चोरी के 7 मामले, वर्ष 2021 में 2 मामले और वर्ष 2019 में वाहन चोरी के 3 मामले दर्ज हुए थे। इससे पहले भी आरोपी पर फरीदाबाद में वाहन चोरी के 6 मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में आरोपी जेल भी जा चुका है। यह आरोपी बीते दिनों राजस्‍थान के कामा की जेल से जमानत पर बाहर आया था, जिसके बाद से लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। इस आरोपी पर कामा में भी शराब तस्करी, चोरी, अवैध हथियार और लड़ाई-झगड़े के 5 से ज्‍यादा मामले दर्ज हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें