फरीदाबाद

Faridabad: फरीदाबाद में चाकूओं से गोदकर युवक की निर्मम हत्या, पत्‍थर से कुचला सिर, नहीं हो पाई पहचान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 06:14 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद में एक युवक की चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का क्षत-विक्षत शव सेक्टर-25 इलाके में स्थित नहर के किनारे मिला। पुलिस के अनुसार, युवक की पहले चाकूओं से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या की गई और फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए सिर को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

Image

चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्‍टर-25 स्थित नहर किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
  • हत्‍यारोपियों ने मृतक के सिर को पत्‍थर से बुरी तरह कुचला
  • मृतक की अभी तक नहीं हुई पहचान, फैक्‍ट्री वर्कर होने का अंदेशा

Faridabad: फरीदाबाद में चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्‍या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-25 इलाके में नहर के किनारे युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से दहशत फैली हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्‍पताल भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, युवक की पहले चाकूओं से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या की गई और फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए सिर को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया। जिसकी वजह से पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है। माना जा रहा है कि, मृतक युवक आसपास की किसी फैक्टरी में वर्कर रहा होगा। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ घटना की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-25 इलाके में स्थित इस नहर के किनारे सुबह शौच करने गए एक व्‍यक्ति ने वहां पर शव देखा और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। सेक्टर-58 थाना प्रभारी जयवीर ने बताया कि, मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिले के सभी थानों के अलावा आसपास के जिलों में भी मृतक की जानकारी भेजी गई है। साथ ही गुमशुदा लोगों के साथ भी शव का मिलान किया जा रहा है। जल्‍द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी।

हत्‍यारोपियों ने की है पहचान मिटाने की हर मुमकिन कोशिश

फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, हत्‍यारोपियों ने मृतक की पहचान मिटाने की हर मुमकिन कोशिश की है। पुलिस जांच के दौरान मृतक के पास से ऐसा कोई कागज अथवा मोबाइल नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक युवक की उम्र करीब 25-26 साल बताई जा रही है। पुलिस के पास मृतक की पहचान के तौर पर उसके शरीर पर बना टैटू का निशान है। यह टैटू हाथ पर गुदा है। पुलिस जांच में युवक के शरीर पर चाकूओं से घाव के कई निशान मिले हैं। इसके अलावा गला भी चाकू से काटा गया है। हत्‍या के बाद आरोपियों ने सिर को पत्थर से कुचल कर नहर के किनारे फेंक दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article