फरीदाबाद

Faridabad: बल्लभगढ़ क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, शहर के साथ जुड़ने वाली हैं 9 खास सड़कें, जानें डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 09:40 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में गांव और शहर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने का खाका तैयार हो गया है। इस क्षेत्र के नौ प्रमुख सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि, योजना और बजट तैयार किया जा रहा है। इसी माह टेंडर जारी कर फरवरी माह से सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

Image

फरीदाबाद में बनेंगी नौ प्रमुख सड़कें

KEY HIGHLIGHTS
  • इन सड़कों से गांव और शहर के बीच बढ़ेंगी कनेक्टिविटी
  • तैयार की जा रही है सभी सड़कों की योजना, टेंडर इसी माह
  • फरवरी माह से निर्माण कार्य शुरू, इसी साल होंगे पूरे


Faridabad: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में कनेक्टिविटी का खाका तैयार हो गया है। इस क्षेत्र के कई गांवों को शहर से जोड़ने के लिए नौ प्रमुख सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस संबंध में राज्‍य सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्‍ल्‍यूडी) करेगा। अधिकारियों का दावा है कि, योजना और बजट तैयार किया जा रहा है। जनवरी माह के अंत तक इसके लिए टेंडर भी निकाल दिए जाएंगे। फरवरी माह से निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों का शहर तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। इन सभी सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास कार्यों के तहत ही किया जाएगा।

पीडब्‍ल्‍यूडी अधिकारियों के अनुसार, पृथला विधानसभा के पन्हेड़ा खुर्द गांव से पन्हेड़ा कला होते हुए फतेहपुर बिलौच शहर को कनेक्‍ट करने वाली इस 3.90 किमी सड़क का निर्माण पहले किया जाएगा। इस सड़क पर करीब 243.48 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, ग्राम गढ़खेड़ा से पन्हेड़ा खुर्द तक करीब 500 मीटर के एक लिंक रोड का निर्माण होगा। इस पर करीब 85.66 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं पन्हेड़ा खुर्द से बल्लभगढ़ तक करीब 1.20 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इस पर करीब 95.96 लाख रुपए खर्च होंगे।

इन प्रमुख सड़कों का भी होगा निर्माण

अधिकारियों के अनुसार, ग्राम डीग से असावती तक भी करीब 1.63 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा। इस कार्य पर 111 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह प्रह्लादपुर माजरा तक 1.38 किमी लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर 61.52 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, गांव दयालपुर की 1.84 किलोमीटर लंबी रोड का निर्माण 74.26 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा बल्लभगढ़ से मलेरना तक 107.71 लाख रुपये की लागत से 3 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। अधिकारियों के अनुसार, बल्लभगढ़ फतेहपुर बिलोच से अटेरना होते हुए सदपुरा तक करीब 11.50 किलोमीटर सड़क सीसी ब्लॉक में बनेगी। इस सड़क के लिए अभी बजट बनाया जा रहा है। वहीं फिरनी से फतेहपुर बिलौच तक भी करीब एक किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के लिए भी अधिकारी अभी बजट तैयार करने में लगे हैं। यह सभी निर्माण इसी साल पूरे कर लिए जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article