फरीदाबाद

Faridabad Crime: पेड़ पर चढ़ने के विवाद में दो नाबालिगों के बीच खूनी संघर्ष, पीट-पीटकर एक की हत्‍या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 03:46 PM IST

Faridabad Crime: फरीदाबाद के सेक्टर 3 के पेड़ पर चढ़ने के विवाद में दो नाबालिगों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दोनों नाबालिग आपस में दोस्‍त थे और साथ में ही ग्रीन बेल्‍ड के एक पार्क में खेलने आए थे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ और डंडे से वार करने पर एक की मौत हो गई। आरोपी किशोर को आप जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

Image

गाजियाबाद में नाबालिग ने की नाबालिग की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों नाबालिग दोस्‍त थे और साथ में खेलने आए थे
  • दोनों के बीच लात-घूंसे और ईंट-पत्‍थर भी जमकर चले
  • आरोपी किशोर को आज भेजा जाएगा बाल सुधार गृह


Faridabad Crime: फरीदाबाद के सेक्टर 3 के इलाके में पेड़ पर चढ़ने के विवाद में दो नाबालिगों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। 13 और 14 साल के दोनों नाबालिगों के बीच यह झगड़ा ग्रीन बेल्‍ड के पार्क में हुआ। दोनों के बीच पहले लात-घूसे चले और फिर ईंट-पत्‍थर और डंडे से वार किया गया। इस दौरान 13 साल के किशोर ने डंडा उठाकर दूसरे किशोर के सिर पर गंभीर वार किया। जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला किशोर मौके से फरार हो चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, आरोपी किशोर के परिजनों से बात हो चुकी है। उसे आज पकड़कर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

पुलिस ने मृतक किशोर की पहचान कक्षा सातवीं के छात्र मोहित के तौर पर की है। यह अपने परिवार के साथ बल्‍लभगढ़ के भगत सिंह कॉलोनी में रहता था। मृतक किशोर के पिता संजय यादव एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि, मोहित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। दो बच्‍चों के बीच इस मारपीट और एक की मौत की इस घटना से हर कोई हैरान है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक दोस्‍त थे और दोनों सोमवार शाम को खेलने के लिए एक साथ ग्रीन बेल्‍ट के पार्क में आए थे।

पुलिस के लिए भी हत्या की यह दुर्लभ मामला

सेक्टर आठ थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि, मोहित और आरोपी किशोर पड़ोस में रहते थे। दोनों सोमवार शाम सेक्टर तीन ग्रीन बेल्ट पार्क में खेलने आए थे। इसी दौरान एक पेड़ पर चढ़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया। मोहित ने आरोपी किशोर को बुरी तरह पीट दिया। जिसके बाद उसने एक डंडा उठाकर मोहित के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पार्क में मौजूद अन्य लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, लोगों के बीच झगड़ और हत्‍या के मामले आते रहते हैं, लेकिन दो बच्‍चों के बीच झगड़ा होने पर हत्‍या का मामला अपने आप में दुर्लभ है। आरोपी किशोर को आज जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article