फरीदाबाद

Best Places To Celebrate Valentine Day in Faridabad: फरीदाबाद की ये जगह हैं बेहद रोमांटिक, पार्टनर के साथ बनाएं प्‍लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 09:17 PM IST

Best Places To Celebrate Valentine Day in Faridabad: 12वीं शताब्दी के सूफी संत शेख फरीद के नाम पर बसा फरीदाबाद अपने प्राकृति नजारों के कारण प्रसिद्ध है। यहां पर कई ऐसी खूबसूरत झील और जगह मौजूद हैं, जहां से आप प्राकृति का आनंद ले सकते हैं। वैलेंटाइल डे पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए यहां पर कई फेमस जगह है।

Image

फरीदाबाद में मौजूद कई खूबसूरत झील

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • सूरजकुंड में घूमें झील के साथ फेमस मेला
  • राजा नाहर सिंह पैलेस में मिलेगा राजसी फील
  • बड़खल झील में पार्टनर के साथ करें बोटिंग और बर्डवॉचिंग


Best Places To Celebrate Valentine Day in Faridabad: दिल्‍ली से सटा हुआ फरीदाबाद देश के साथ विदेश तक में अपनी इंडस्‍ट्री के कारण अलग पहचान बना चुका है। 12वीं शताब्दी के सूफी संत शेख फरीद के नाम पर बसा यह शहर अरावली के पहाड़ियों से सटा हुआ है। जिसके कारण प्राकृति के नजारे देखने के लिए यहां पर दिल्‍ली एनसीआर के लोग भी आते हैं। इस खूबसूरत जगह पर आपको पहाड़ों के बीच कई सुंदर झील देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा यहां पर आप डूबते हुए सूरज के मनमोहक नजारे भी ले सकते हैं। इस वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपनी प्रेमिका या पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो फरीदाबाद के इन प्राकृति सुंदरता को जीभर कर देख सकते हैं। आइये जानते हैं फरीदाबाद की कुछ ऐसी ही खास जगहों के बारे में

1. सूरजकुंड झील

फरीदाबाद में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में 10 वीं शताब्दी में निर्मित सूरजकुंड झील है। सबसे खास बात यह कि अभी यहां पर प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला चल रहा है, जो 19 फरवरी तक जारी रहेगा। ऐसे में आप वैलेंटाइन डे पर इस झील को घूमने के साथ इस मेले में शॉपिंग और देश-विदेश का जायका भी ले सकते हैं।

2. राजा नाहर सिंह पैलेस

राजा नाहर सिंह पैलेस को बल्लभगढ़ फोर्ट पैलेस के तौर पर भी जाना जाता है। इस पैलेस का निर्माण 1857 स्‍वतंत्रता संग्राम के सेनानी और जाट राजा नाहर सिंह ने बनवाया था। इस पैलेस में आप अपने पार्टनर के हाथ में हाथ डालकर दरबार-ए-आम, रंग महल, मीनार और गुंबद घूमते हुए राजसी जीवन का एहसास कर सकते हैं। यह महल अपनी भव्‍यता के लिए जाना जाता है।

3. धौज झील

धौज झील खास कर एडवेंचर प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपने पाटर्न के साथ एडवेंचर करना चाहते हैं तो यहां यहां आ सकते हैं। खूबसूरत अरावली पहाड़ियों के बीच बना यह प्राकृतिक झील है। यहां आप रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग जैसे रोमांचक खेलों में शामिल हो सकते हैं। यह जगह पिकनिक मनाने और कैंपिंग के लिए भी काफी फेमस है।

4. बड़खल झील

बड़खल झील भी कपल्‍स के बीच एक लोकप्रिय स्थल है। यहां आप झील किनारे टहलने के अलावा बोटिंग और बर्डवॉचिंग का आनंद भी ले सकते हैं। इस जगह की खूबसूरती सर्दी के मौसम में और बढ़ जाती है। यहां आप ऊंट की सवारी घुड़ सवारी जैसे कई एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं। अरावली की चोटी से आप डूबते सूरज को निहार सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article