Best Places to Visit in Faridabad: अगर आपको ट्रैकिंग पसंद है और जंगलों से प्यार तो आपको बहुत दूर भटकने की जरूरत नहीं है। आप फरीदाबाद जिले के अरावली की पहाडि़यों में स्थित मोहब्ताबाद आ सकते हैं। यह जगह खूबसूरत वादियों से रू-ब-रू कराएगी। यही कारण है किपिछले कुछ सालों से पर्यावरण और एडवेंचर प्रेमियों को मोहब्ताबाद खूब पसंद आ रहा है। मोहब्ताबाद में आपको महाभारत कालीन स्थित झरना देखने को मिल जाएगा। लोककथाओं के अनुसार, जब पांडवों ने इंद्रप्रस्थ शहर बसाया था तो अपने तप से अरावली के इन वीरान पर्वतों पर अनेकों झरने प्रकट किए । इनमें से ही एक झरना आज भी मोहब्ताबाद गांव में मौजूद है।
फरीदाबाद
Best Places to Visit in Faridabad: आपको भी है ट्रैकिंग और जंगल से मोहब्बत तो वीकेंड पर घूमने आ जाएं ‘मोहब्ताबाद’
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 6, 2023, 09:55 PM IST
Best Places to Visit in Faridabad: अगर आपको ट्रैकिंग पसंद है और जंगलों से प्यार करते हैं तो फरीदाबाद जिले के अरावली की पहाड़ियों में मोहब्ताबाद गांव आ सकते हैं। यह जगह आपको खूबसूरत वादियों से रू-ब-रू कराएगी। यह जगह पर्यावरण और एडवेंचर प्रेमियों को खूब पसंद आती है। मोहब्ताबाद में आप महाभारत कालीन स्थित झरने में स्नान भी कर सकते हैं।
मोहब्ताबाद में मौजूद ऐतिहासिक झरना
KEY HIGHLIGHTS
- मोहब्ताबाद में मौजूद है महाभारत कालीन झरने
- मोहब्ताबाद को कहा जाता है उदयालक मुनि की तपोभूमि
- यहां स्थित गुफा में छिपा है बहुत बड़ा रहस्य
