शहर

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा; घर में रेनोवेटेड स्लैब गिरने से दो इलेक्ट्रीशियन की मौत, मालिक गंभीर रूप से घायल

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कुंदनबाग इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक घर में अचानक रेनोवेटेड स्लैब गिरने से बिजली का काम करने आए इलेक्ट्रीशियन पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Image

हैदराबाद में स्लैब गिरने से दो इलेक्ट्रीशियन की मौत, मालिक घायल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Hyderabad Slab Collapse Incident: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदनबाग इलाके में एक घर में रेनोवेटेड स्लैब गिरने से दो इलेक्ट्रीशियन, जो की पिता और बेटे थे, की मौत हो गई और घर का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान देवदास और विवेक के रूप में हुई है, जो घर पर बिजली का काम करने आए थे।

इस दौरान हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब दोनों पिता और बेटा मालिक के साथ बिजली के काम पर बात कर रहे थे और तभी अचानक स्लैब गिर गया। पंजागुट्टा पुलिस ने कहा कि जान गंवाने पिता और पुत्र थे और दोनों बिजली के काम के लिए वहां आए हुए थे। पंजागुट्टा पुलिस ने कहा, मृतकों की पहचान, पिता देवदास और पुत्र विवेक के रूप में हुई है।

मामले की जांच जारी

पुलिस बताया कि, इस दर्दनाक घटना के सिलसिले में उन्होंने केस दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि, स्लैब गिरने के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। इस घटना में घर के मालिक को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस उप-निरीक्षक ने आत्महत्या की

वहीं, तेलंगाना के करीमनगर जिले में शनिवार को एक पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया। हुजूराबाद की सहायक पुलिस आयुक्त माधवी के अनुसार, 38 वर्षीय उपनिरीक्षक देशी चंद्रशेखर यादव अपनी पत्नी दिव्या के निधन के बाद चल रहे अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए सीतामपेट स्थित अपने ससुराल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने ससुराल के घर के एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, दंपति का विवाह लगभग दस वर्ष पहले हुआ था और उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र सात और चार साल बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में परिवार के अंदर किसी तरह के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपनिरीक्षक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में केस दर्ज कर जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, उपनिरीक्षक की पत्नी दिव्या (32) ने कथित तौर पर पेट से जुड़ी बीमारी से परेशान होकर 12 मार्च को करीमनगर स्थित अपने घर पर कनेर के बीज खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 13 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article