शहर

ED ने गोवा में 1200 करोड़ की ज़मीन घोटाले का मास्टरमाइंड दबोचा, फर्जी डाक्यूमेंट बनवाकर ऐसे किया खेला

जांच में सामने आया कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड शिवशंकर मायेकऱ है। उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम पर कई जमीनें खरीदीं और बाद में उन्हें बेचकर जो पैसा आया, वो घुमा-फिराकर खुद के अकाउंट में डाल लिया।

Image

(सांकेतिक फोटो)

गोवा : गोवा के अंजुना और असगांव जैसे मशहूर टूरिस्ट हॉटस्पॉट में ज़मीन घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पोंडा निवासी शिवशंकर मायेकर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने फर्जी कागजात बनवाकर करोड़ों की जमीनें हड़प लीं और बाद में बेचकर मनी लॉन्ड्रिंग की।

मास्टरमाइंड शिवशंकर मायेकऱ कैसे करता था खेल

ED की जांच एक एफआईआर से शुरू हुई थी, जो गोवा पुलिस ने यशवंत सावंत और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज की थी। इन लोगों ने अंजुना की कम्युनिडाड (गांव की साझा ज़मीन) को फर्जी दस्तावेजों से अपने नाम करवाया और फिर बेच दिया। जांच में सामने आया कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड शिवशंकर मायेकऱ है। उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम पर कई जमीनें खरीदीं और बाद में उन्हें बेचकर जो पैसा आया, वो घुमा-फिराकर खुद के अकाउंट में डाल लिया।

9 सितंबर 2025 को ईडी की रेड में ये भी सामने आया कि शिवशंकर ने लाखों वर्गमीटर की जमीन कब्जाई है, वो भी गोवा के टूरिस्ट हॉटस्पॉट अंजुना और असगांव जैसे इलाकों में। इन जमीनों की मार्केट वैल्यू करीब 1200 करोड़ रुपए आंकी गई है। ईडी ने शिवशंकर को 1 अक्टूबर को पकड़ा और अगले दिन उसे मापुसा की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 10 अक्टूबर तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। ईडी अब पैसे की पूरी हेराफेरी और बाकी जुड़े लोगों की जांच कर रही है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article